मोतिहारी में संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार:चोरी के आभूषण-कैश बरामद, चोरी से पहले करते थे घरों की रेकी

मोतिहारी में संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार:चोरी के आभूषण-कैश बरामद, चोरी से पहले करते थे घरों की रेकी

मोतिहारी पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषणों को गलाकर तैयार किया गया सोने जैसा पीला पदार्थ, नगदी, मास्टर चाबियां, ताला तोड़ने के औजार, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए गए कई वाहन बरामद किए हैं। सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के एमएस कॉलेज परिसर में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। घरों की रेकी के बाद तोड़ते थे ताला इस टीम ने एमएस कॉलेज, छतौनी बस स्टैंड और सोनारपट्टी इलाके में छापेमारी की। तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले घरों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। चोरी के सामान को चारपहिया और दोपहिया वाहनों के जरिए सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के सामान की खरीद-बिक्री के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। बरामद सामान में 15 मास्टर चाबियां, तीन लंबे लोहे के औजार, बड़ा पेचकस, प्लास, आठ मोबाइल फोन, मास्क, काले कपड़े, 60 हजार रुपए नगद, करीब 66.07 ग्राम सोने जैसा पीला पदार्थ, चांदी जैसी दो कटोरियां और अन्य धातु के सामान शामिल हैं। पुलिस ने बाइक-स्कूटी किया जब्त इसके अलावा दो चारपहिया वाहन, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक और एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार, रूस्तम अली, बिट्टू मियां, परवेज आलम, राजा कुमार, जितेंद्र कुमार और रोहित राज के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा करने में जुटी है। मोतिहारी पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषणों को गलाकर तैयार किया गया सोने जैसा पीला पदार्थ, नगदी, मास्टर चाबियां, ताला तोड़ने के औजार, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए गए कई वाहन बरामद किए हैं। सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के एमएस कॉलेज परिसर में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। घरों की रेकी के बाद तोड़ते थे ताला इस टीम ने एमएस कॉलेज, छतौनी बस स्टैंड और सोनारपट्टी इलाके में छापेमारी की। तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले घरों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। चोरी के सामान को चारपहिया और दोपहिया वाहनों के जरिए सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के सामान की खरीद-बिक्री के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। बरामद सामान में 15 मास्टर चाबियां, तीन लंबे लोहे के औजार, बड़ा पेचकस, प्लास, आठ मोबाइल फोन, मास्क, काले कपड़े, 60 हजार रुपए नगद, करीब 66.07 ग्राम सोने जैसा पीला पदार्थ, चांदी जैसी दो कटोरियां और अन्य धातु के सामान शामिल हैं। पुलिस ने बाइक-स्कूटी किया जब्त इसके अलावा दो चारपहिया वाहन, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक और एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार, रूस्तम अली, बिट्टू मियां, परवेज आलम, राजा कुमार, जितेंद्र कुमार और रोहित राज के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा करने में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *