बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत रनौत के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में कंगना नीले रंग की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं और वह अपने भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं।
इमोशनल मूमेंट की तस्वीरें शेयर कीं
इन तस्वीरों में कंगना अपने भाई और भाभी की आरती उतारती दिख रही हैं। रक्षाबंधन मनाते समय दोनों भाई-बहन हंसते-मुस्कुराते और एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। राखी बांधने के बाद दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। कंगना ने अपनी पूजा की थाली की झलक भी दिखाई, जिसमें लड्डू, हलवा, राखी, धूप, दीया, कुमकुम और चावल जैसी पारंपरिक चीजें रखी थीं।
इसे भी पढ़ें: हर जगह एक जैसे कपड़े सही नहीं… Kriti Sanon के लुक विवाद पर बोलीं Madhu Chopra
भाई के लिए लिखा इमोशनल मैसेज
कंगना ने तस्वीरों के साथ अपने भाई के लिए एक बहुत ही भावुक मैसेज लिखा। उन्होंने कहा, “मेरे प्यारे भाई, मैं भगवान से दुआ करती हूं कि आपकी कलाई पर बांधी यह प्यार की राखी हमेशा आपकी रक्षा करे। आप हमारे माता-पिता की सेवा करें, परिवार की इज्जत बढ़ाएं, अपनी पत्नी का ध्यान रखें, बच्चों की रक्षा करें और अपनी जिंदगी में हमेशा खुश रहें।” आगे उन्होंने लिखा कि वह अपने भाई को हमेशा सेहतमंद और कामयाब देखना चाहती हैं और उन्हें अपने भाई में माता-पिता की झलक दिखती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।
इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के बचपन की अनदेखी फोटो आई सामने, रक्षाबंधन पर बहन ने लिखा इमोशनल नोट
कृति सेनन पर कसा था तंज
कंगना का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब एक्ट्रेस कृति सेनन अपने एक ज्वेलरी ऐड के कपड़ों को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। उस रक्षाबंधन स्पेशल ऐड में कृति ब्रालेट और स्कर्ट पहने नजर आई थीं, जिस पर सोशल मीडिया के कई लोगों ने हिंदू त्योहार के मौके पर ऐसे कपड़े पहनने को लेकर आपत्ति जताई थी। कंगना ने इस पोस्ट के जरिए कृति के उसी लुक पर तंज कसा है।

