टीकमगढ़ में बारिश से सुजारा बांध के 6 गेट खुले:कलेक्टर की अपील के उलट उफनता नाला पार कर रहे लोग

टीकमगढ़ में बारिश से सुजारा बांध के 6 गेट खुले:कलेक्टर की अपील के उलट उफनता नाला पार कर रहे लोग

टीकमगढ़ जिले में 48 घंटे से बारिश हो रही है। बारिश के कारण सुजारा बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं। धसान नदी का जलस्तर 6 से 7 फीट बढ़ गया है। जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं। जतारा के घूरा गांव में लोग उफनते नाले को पार करते दिखे। इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। 48 घंटे में करीब 4 इंच बारिश जिले में पिछले 48 घंटे में औसतन करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई है। इस साल अब तक औसत बारिश 29.1 इंच हो चुकी है। पिछले साल इसी अवधि तक 48.3 इंच बारिश दर्ज हुई थी। पलेरा तहसील में सबसे ज्यादा 1051 mm यानी करीब 42 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह जिले के 40 इंच के औसत आंकड़े से ज्यादा है। टीकमगढ़ तहसील में 964 mm यानी करीब 38.5 इंच बारिश हुई है। लिधौरा में सबसे कम 356 mm यानी करीब 14 इंच बारिश दर्ज की गई। बड़ागांव में 543 mm यानी करीब 22 इंच बारिश हुई है। सुजारा बांध के 6 गेट खोले लगातार बारिश के बाद सुजारा बांध में पानी बढ़ गया। गुरुवार रात बांध के 6 गेट खोले गए। यहां से 396 घन मीटर प्रति सेकंड पानी धसान नदी में छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने के बाद धसान नदी का जलस्तर 6 से 7 फीट बढ़ गया। जिले के कई नदी-नालों में भी पानी बढ़ा है। उफनता नाला पार करते दिखे लोग जतारा के घूरा गांव में लोग उफनते नाले को पार करते दिखे। इनमें बुजुर्ग और बच्चे भी थे। गुरुवार को कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने जिले के संवेदनशील इलाकों का दौरा किया था। उन्होंने लोगों से नदी-नाले पार नहीं करने की अपील की थी। इसके बावजूद घूरा गांव में लोग नाला पार करते नजर आए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। किसानों के मुताबिक, पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश से उड़द की फसल को नुकसान हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *