बालोतरा में सरपंच (प्रशासक) के साथ मारपीट और वीडियो बनाकर हनीट्रेप में फंसाने का मामला सामने आया है। महिला और उसके साथियों ने 50 लाख रुपए की डिमांड की। 83 हजार रुपए कैश और 90 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस्टाग्राम-व्हाट्सऐप पर हुई चैटिंग सरपंच ने रिपोर्ट में लिखवाया- 9 अगस्त 2026 को महिला ने इस्टाग्राम पर मैसेज किया। इसके बाद सामान्य मैसेज का आदान-प्रदान हुआ। 15 अगस्त को महिला ने रात को फोन किया। सांचौर से वापस आने पर फोन करने का बोला। बार-बार फोन करने पर सरपंच ने गांव पहुंचने पर फोन किया। महिला उसके साथ गाड़ी में बैठ गई। पैशाब करने जाने पर महिला ने बुलाए अपने सहयोगियों को सरपंच ने पैशाब करने के लिए गाड़ी रोकी, इस दौरान प्रकाश पुत्र पूनमाराम, चिमन उर्फ भवानी पुत्र गिरधारीराम समेत दो अन्य आए। जबरदस्ती ड्राइवर सीट से खींचकर पीछे की सीट पर ले गए और मोबाइल छीन लिए। चेहरा कपड़े से बांध कर प्रकाश ने पिस्टल से फायर करते हुए कहा- चिल्लाया तो मार देंगे। ले गए सुनसान जगह महिला और उसके सहयोगी साथी जबरदस्ती सरपंच की गाडी से सुनसान जगह पर ले गए। आरोपियों ने 50 लाख रुपए मांगे, नहीं तो जान से मार देने की धमकी दी। रुपए देने से मना किया। सरपंच के कपड़े उतारकर वीडियो बनाया। बैल्ट और थापों-मुक्कों से मारपीट की। सरपंच का चुनाव लड़ा तो वीडियो शेयर करने की दी धमकी आरोपियों ने सरपंच से पूछा- सरपंच का चुनाव लड़ोगे या नहीं, अगर लड़ा तो यह वीडियो पर शेयर कर देंगे। डीजल खत्म होने पर आरोपियों से तेल मंगवाया। खाली चैक, कैश और ऑनलाइन रुपए किए ट्रांसफर रिपोर्ट में बताया- आरोपियों ने सरपंच की गाड़ी में रखी बैंक ऑफ बड़ौदा की चैकबुक से एक चैक जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाकर ले लिया। साथ ही जेब से 83 हजार रुपए कैश निकाल लिए। मोबाइल के जबदस्ती पासवर्ड लेकर फोन-पे से रुपए ट्रांसफर कर लिए। आरोपी को सुनसान जगह छोड़कर भागें आरोपियों ने सरपंच को धमकाया अगर घटना की जानकारी या रिपोर्ट दी तो जान से मार देंगे। सुनसान जगह पर सरपंच को सड़क किनारे छोड़ कर चले गए। सरपंच को वहां से गाड़ी ले जाने को कहा। सिम बंद करवाकर उसी नंबर की उठाई सरपंच ने अपने मोबाइल नंबरों वाली सिम को बंद करवाई। फिर उसी नंबरों की नई सिम उठाई। 22 अगस्त से लगातार आरोपी प्रकाश फोन करके रुपए की मडिामंड कर रहा है। स्टेटमेंट देखने पर फोन पे से ट्रांसफर किए 90 हजार सरपंच ने जब बैंक से स्टेटमेंट निकाला तो उससे पता चला कि 16 अगस्त को फोन-पे नंबर से महिला ने चार 20-20 हजार रुपए कुल 80 हजार रुपए ट्रांसफर किए। वहीं ओमप्रकाश के फोन पे पर 10 हजार रुप ट्रासफर किए। सरपंच ने रिपोर्ट में बताया जान से मारने की धमकियां और लाज-लज्जा के कारण मामला दर्ज लेट करवाया।

