बक्सर साइबर थाना पुलिस ने बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, नगदी, पासबुक, चिप और दो एटीएम कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में करीब 20 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि एक साइबर कैफे संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी। संचालक ने बताया कि उसके कैफे से लगभग 80 हजार रुपए का साइबर फ्रॉड किया गया था। आरोपी युवक अगले दिन फिर आने वाला है। इस सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इटाढ़ी निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार (पिता धनराज वर्मा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 2 मोबाइल फोन किया बरामद चंदन कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा। चंदन के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं, दोनों नाबालिगों के पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और 39,010 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, एक पासबुक, एक चिप और दो एटीएम कार्ड भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न टेलीग्राम समूहों से जुड़े हुए थे। इन समूहों के माध्यम से उन्हें अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी जाती थी, जिनमें ठगी की रकम भेजनी होती थी। आरोपी विभिन्न दुकानों पर जाकर दुकानदारों से उनके क्यूआर कोड लेते थे। इसके बाद, साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम को इन क्यूआर कोड के जरिए दुकानदारों के खातों में मंगाया जाता था। आरोपियों को मिलता है 20 प्रतिशत कमीशन पुलिस के अनुसार, दुकानदारों के खातों में रकम आने के बाद आरोपी उनसे नगद राशि ले लेते थे। इस नगद रकम को फिर टेलीग्राम समूह से मिले बैंक खातों में जमा कराया जाता था। इस पूरे लेन-देन के लिए आरोपियों को लगभग 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। बक्सर साइबर थाना पुलिस ने बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, नगदी, पासबुक, चिप और दो एटीएम कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में करीब 20 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि एक साइबर कैफे संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी। संचालक ने बताया कि उसके कैफे से लगभग 80 हजार रुपए का साइबर फ्रॉड किया गया था। आरोपी युवक अगले दिन फिर आने वाला है। इस सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इटाढ़ी निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार (पिता धनराज वर्मा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 2 मोबाइल फोन किया बरामद चंदन कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा। चंदन के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं, दोनों नाबालिगों के पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और 39,010 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, एक पासबुक, एक चिप और दो एटीएम कार्ड भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न टेलीग्राम समूहों से जुड़े हुए थे। इन समूहों के माध्यम से उन्हें अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी जाती थी, जिनमें ठगी की रकम भेजनी होती थी। आरोपी विभिन्न दुकानों पर जाकर दुकानदारों से उनके क्यूआर कोड लेते थे। इसके बाद, साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम को इन क्यूआर कोड के जरिए दुकानदारों के खातों में मंगाया जाता था। आरोपियों को मिलता है 20 प्रतिशत कमीशन पुलिस के अनुसार, दुकानदारों के खातों में रकम आने के बाद आरोपी उनसे नगद राशि ले लेते थे। इस नगद रकम को फिर टेलीग्राम समूह से मिले बैंक खातों में जमा कराया जाता था। इस पूरे लेन-देन के लिए आरोपियों को लगभग 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

