पीलीभीत में बेटे ने की मां की हत्या:गला दबाकर मारा, पिता को फंसाने के लिए छत से खेत में फेंका शव

पीलीभीत में बेटे ने की मां की हत्या:गला दबाकर मारा, पिता को फंसाने के लिए छत से खेत में फेंका शव

पीलीभीत में गुरुवार को एक बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को छत से नीचे फेंक दिया। रात में करीब 9 बजे पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पिता ने बेटे के खिलाफ शिकायत दी। मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र का है। नसरुल्लापुर गांव में आरोपी विकास ने अपनी मां सुनीता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छत से नीचे फेंक दिया। महिला के पति रामप्रताप ने पुलिस ने शिकायत की। परिजनों के अनुसार, विकास ने परिवार की तीन बीघा जमीन बेचकर मिले लगभग छह लाख रुपये खर्च कर दिए थे। जब मां सुनीता देवी ने उसकी फिजूलखर्ची पर आपत्ति जताई और उसे रोका, तो घर में आए दिन विवाद होने लगा। विकास शराब और गलत संगत में पड़ गया था, जिससे परिवार में तनाव बढ़ गया था। आरोप है कि गुरुवार को रुपयों के इसी विवाद के चलते विकास ने पहले अपनी मां सुनीता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पिता को फंसाने और वारदात को छिपाने के लिए शव को घसीटकर छत से नीचे खेत में फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी छत से नीचे गिरने के कारण आई गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मृतका के पति रामप्रताप की शिकायत पर आरोपी बेटे विकास के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *