बेमेतरा में पहला ABC सेंटर शुरू:आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी-टीकाकरण, डॉग बाइट पर लगेगी रोक, स्वस्थ होने पर उसी इलाके में छोड़े जाएंगे

बेमेतरा में पहला ABC सेंटर शुरू:आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी-टीकाकरण, डॉग बाइट पर लगेगी रोक, स्वस्थ होने पर उसी इलाके में छोड़े जाएंगे

बेमेतरा नगर पालिका में जिले के पहले एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर की शुरुआत हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत बनाए गए इस सेंटर में घुमंतू कुत्तों की नसबंदी, रेबीज का टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य कुत्तों की बढ़ती संख्या के साथ डॉग बाइट और रेबीज के मामलों को कम करना है। सेंटर में 7 सदस्यों की टीम तैनात की गई है। टीम शहर के अलग-अलग इलाकों से घुमंतू कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़ेगी और सेंटर लेकर आएगी। यहां पशु चिकित्सक कुत्तों की स्वास्थ्य जांच के बाद नसबंदी और जरूरी टीकाकरण करेंगे। 4-5 दिन निगरानी में रखेंगे ऑपरेशन के बाद कुत्तों को सेंटर में करीब 4 से 5 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें उसी जगह वापस छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। इससे कुत्तों को उनके परिचित क्षेत्र में ही वापस रखने की व्यवस्था होगी। कान पर बनाया जाएगा खास निशान नसबंदी किए गए कुत्तों की पहचान के लिए उनके कान पर विशेष निशान बनाया जाएगा। इससे इन कुत्तों की आगे आसानी से पहचान हो सकेगी। साथ ही दोबारा उनकी नसबंदी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉग बाइट और रेबीज से बचाव पर जोर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि बेमेतरा में पहली बार इस तरह की व्यवस्था शुरू की गई है। सेंटर में डॉक्टरों की मौजूदगी में कुत्तों की नसबंदी, ऑपरेशन और रेबीज का टीकाकरण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य घुमंतू कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करना और लोगों को डॉग बाइट व रेबीज के खतरे से बचाना है। नगर पालिका की इस पहल से शहर में घुमंतू कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाने के साथ लोगों की सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद है। भविष्य में यह देखना होगा कि जिले के अन्य नगरीय निकायों तक इस व्यवस्था का विस्तार कितनी तेजी से होता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *