श्रद्धालुओं से घाट पर ज्यादा भीड़ न लगाने की अपील:सुल्तानगंज में एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सावन का आज अंतिम दिन

श्रद्धालुओं से घाट पर ज्यादा भीड़ न लगाने की अपील:सुल्तानगंज में एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सावन का आज अंतिम दिन

सावन पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार देर रात भागलपुर के एसएसपी प्रमोद यादव ने अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर गंगा घाट, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के अलावा बांका के जेठौरनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु गंगा में स्नान कर जल भरने के बाद जेठौरनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि श्रावणी मेला का शुक्रवार को अंतिम दिन है और पूर्णिमा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतिनियुक्ति स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। गंगा के जलस्तर में इजाफा, सावधानी बरतने की अपील एसएसपी प्रमोद यादव ने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु स्नान और जल भरने के बाद एक जगह रुकने के बजाय आगे बढ़ते रहें, ताकि किसी स्थान पर भीड़ का दबाव नहीं बढ़े। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन कर गंगा स्नान करें।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से नमामि गंगे घाट की अंतिम सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है। इसके आसपास भी पानी फैलने के कारण वहां श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है, जबकि सीढ़ी घाट पर अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि दोनों घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं, लेकिन स्नान और जल भरने के बाद तुरंत वहां से आगे बढ़ें। उन्होंने गंगा के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर को देखते हुए श्रद्धालुओं से बैरिकेडिंग पार नहीं करने और सुरक्षा जाली से छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की। बाइक से पेट्रोलिंग होगी एसएसपी कहते हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम लगातार घाटों पर भ्रमणशील है। माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को लगातार सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बैरिकेडिंग पर चढ़ने या सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने की कोशिश करने वालों को पुलिस रोक रही है। श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद भी भादो माह में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी। एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि महत्वपूर्ण प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निर्धारित रूट पर बाइक से लगातार पेट्रोलिंग भी कराई जाएगी। सावन पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार देर रात भागलपुर के एसएसपी प्रमोद यादव ने अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर गंगा घाट, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के अलावा बांका के जेठौरनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु गंगा में स्नान कर जल भरने के बाद जेठौरनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि श्रावणी मेला का शुक्रवार को अंतिम दिन है और पूर्णिमा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतिनियुक्ति स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। गंगा के जलस्तर में इजाफा, सावधानी बरतने की अपील एसएसपी प्रमोद यादव ने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु स्नान और जल भरने के बाद एक जगह रुकने के बजाय आगे बढ़ते रहें, ताकि किसी स्थान पर भीड़ का दबाव नहीं बढ़े। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन कर गंगा स्नान करें।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से नमामि गंगे घाट की अंतिम सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है। इसके आसपास भी पानी फैलने के कारण वहां श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है, जबकि सीढ़ी घाट पर अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि दोनों घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं, लेकिन स्नान और जल भरने के बाद तुरंत वहां से आगे बढ़ें। उन्होंने गंगा के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर को देखते हुए श्रद्धालुओं से बैरिकेडिंग पार नहीं करने और सुरक्षा जाली से छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की। बाइक से पेट्रोलिंग होगी एसएसपी कहते हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम लगातार घाटों पर भ्रमणशील है। माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को लगातार सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बैरिकेडिंग पर चढ़ने या सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने की कोशिश करने वालों को पुलिस रोक रही है। श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद भी भादो माह में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी। एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि महत्वपूर्ण प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निर्धारित रूट पर बाइक से लगातार पेट्रोलिंग भी कराई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *