नेपाल में आई बाढ़ और ग्लेशियर से जुड़ी घटना के बावजूद मधुबनी जिले में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन ने लोगों से चिंता न करने की अपील की है, क्योंकि जिले में अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। प्रशासन पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। नेपाल में ग्लेशियर से संबंधित घटना के बाद नदियों में जलस्तर बढ़ने को लेकर मधुबनी सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में चिंता व्यक्त की जा रही थी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नेपाल की घटना का मुख्य प्रभाव नारायणी नदी और उसके माध्यम से गंडक नदी पर पड़ा है। गंगा नदी में प्रवाहित होगा गंडक का पानी उन्होंने बताया कि गंडक नदी का पानी पश्चिम चंपारण की ओर निकल चुका है और आगे गंगा नदी में प्रवाहित होगा। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि गंडक नदी का कमला बलान अथवा कोसी नदी से सीधा जल संपर्क नहीं है। ऐसे में नेपाल की उक्त घटना का फिलहाल मधुबनी जिले पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी संभावित आपदा को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार है। स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए रणनीति तैयार रखी गई है। आपदा की स्थिति में आम लोगों का सहयोग जरूरी उन्होंने यह भी कहा कि आपदा की स्थिति में प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का सहयोग भी महत्वपूर्ण होगा। सभी के समन्वय से किसी भी संभावित परिस्थिति का सामना किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। नेपाल में आई बाढ़ और ग्लेशियर से जुड़ी घटना के बावजूद मधुबनी जिले में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन ने लोगों से चिंता न करने की अपील की है, क्योंकि जिले में अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। प्रशासन पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। नेपाल में ग्लेशियर से संबंधित घटना के बाद नदियों में जलस्तर बढ़ने को लेकर मधुबनी सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में चिंता व्यक्त की जा रही थी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नेपाल की घटना का मुख्य प्रभाव नारायणी नदी और उसके माध्यम से गंडक नदी पर पड़ा है। गंगा नदी में प्रवाहित होगा गंडक का पानी उन्होंने बताया कि गंडक नदी का पानी पश्चिम चंपारण की ओर निकल चुका है और आगे गंगा नदी में प्रवाहित होगा। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि गंडक नदी का कमला बलान अथवा कोसी नदी से सीधा जल संपर्क नहीं है। ऐसे में नेपाल की उक्त घटना का फिलहाल मधुबनी जिले पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी संभावित आपदा को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार है। स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए रणनीति तैयार रखी गई है। आपदा की स्थिति में आम लोगों का सहयोग जरूरी उन्होंने यह भी कहा कि आपदा की स्थिति में प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का सहयोग भी महत्वपूर्ण होगा। सभी के समन्वय से किसी भी संभावित परिस्थिति का सामना किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

