मुजफ्फरपुर- जमीन कब्जा मामले में छठा आरोपी शराब कारोबारी गिरफ्तार:लोजपा विधायक अमित रानू समेत अन्य पर अब तक 26 केस, अवैध हथियार के बाद 273 लीटर अवैध शराब भी जब्त

मुजफ्फरपुर- जमीन कब्जा मामले में छठा आरोपी शराब कारोबारी गिरफ्तार:लोजपा विधायक अमित रानू समेत अन्य पर अब तक 26 केस, अवैध हथियार के बाद 273 लीटर अवैध शराब भी जब्त

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अब तक छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में लोजपा विधायक अमित कुमार रानू सहित अन्य भू-माफियाओं के खिलाफ कुल 26 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से आठ मामलों में सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा विधायक अमित कुमार रानू नामजद आरोपी हैं। पुलिस ने विधायक के कार्यालय से अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, 273 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई है। 20 अगस्त को उदनडीह में हुई थी घटना यह घटना 20 अगस्त 2026 को उदनडीह में हुई थी। दर्जनों अपराधी स्कॉर्पियो, थार, जेसीबी मशीन और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने जमीनों पर बने पूर्व निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। वारदात में इस्तेमाल एक वाहन पर ‘लोसपा (आर)’ का बोर्ड भी लगा था। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में औराई थाना क्षेत्र निवासी प्रह्लाद कुमार के लिखित आवेदन पर अहियापुर थाना कांड संख्या-1323/26 दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मोतीपुर का सुमित कुमार श्रीवास्तव, अहियापुर का सन्नी सिंह, वैशाली (महुआ) का आनंद कुमार और शिवहर (तरियानी छपरा) का विकास राठौड़ शामिल हैं। विकास राठौड़ को बैरिया बस स्टैंड के पास से दबोचा गया। इस कार्रवाई में सीतामढ़ी के बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के कार्यालय से नन्हे सिंह और कुख्यात अपराधी छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण रही। छोटू यादव पर लूट, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के सात गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बरामदगी भी की है। अपराधियों के पास से कुल 273.75 लीटर विदेशी शराब, एक डबल डोर फ्रिज, एक ट्रंक और अन्य मामलों से जुड़े अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार भू-माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही, अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बीएनएसएस की धारा-107 के तहत संपत्ति जब्ती की सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अब तक छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में लोजपा विधायक अमित कुमार रानू सहित अन्य भू-माफियाओं के खिलाफ कुल 26 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से आठ मामलों में सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा विधायक अमित कुमार रानू नामजद आरोपी हैं। पुलिस ने विधायक के कार्यालय से अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, 273 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई है। 20 अगस्त को उदनडीह में हुई थी घटना यह घटना 20 अगस्त 2026 को उदनडीह में हुई थी। दर्जनों अपराधी स्कॉर्पियो, थार, जेसीबी मशीन और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने जमीनों पर बने पूर्व निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। वारदात में इस्तेमाल एक वाहन पर ‘लोसपा (आर)’ का बोर्ड भी लगा था। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में औराई थाना क्षेत्र निवासी प्रह्लाद कुमार के लिखित आवेदन पर अहियापुर थाना कांड संख्या-1323/26 दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मोतीपुर का सुमित कुमार श्रीवास्तव, अहियापुर का सन्नी सिंह, वैशाली (महुआ) का आनंद कुमार और शिवहर (तरियानी छपरा) का विकास राठौड़ शामिल हैं। विकास राठौड़ को बैरिया बस स्टैंड के पास से दबोचा गया। इस कार्रवाई में सीतामढ़ी के बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के कार्यालय से नन्हे सिंह और कुख्यात अपराधी छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण रही। छोटू यादव पर लूट, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के सात गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बरामदगी भी की है। अपराधियों के पास से कुल 273.75 लीटर विदेशी शराब, एक डबल डोर फ्रिज, एक ट्रंक और अन्य मामलों से जुड़े अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार भू-माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही, अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बीएनएसएस की धारा-107 के तहत संपत्ति जब्ती की सख्त कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *