तेजू भैया को मल्लिका शेरावत लगती हैं ‘हॉट एंड सेक्सी’:तारीफ पर करने लगी ब्लश, फिर बजाई बांसुरी; अपने हाथों से बनाकर सत्तू शरबत भी पिलाया

तेजू भैया को मल्लिका शेरावत लगती हैं ‘हॉट एंड सेक्सी’:तारीफ पर करने लगी ब्लश, फिर बजाई बांसुरी; अपने हाथों से बनाकर सत्तू शरबत भी पिलाया

बिहार की जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति से इतर मनोरंजन की दुनिया में नजर आ रहे हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं, जहां ने तेज प्रताप यादव संग दिखाई दे रही हैं। तेज प्रताप को मल्लिका हॉट और सेक्सी लगती हैं। यह बात खुद तेज प्रताप ने मल्लिका की तारीफ करते हुए कही। यहां तक कि उन्होंने खुद अपने हाथों से सत्तू का शर्बत बनाकर मल्लिका को टेस्ट भी करवाया। शो के प्रोमो रिलीज होने के बाद तेजू भैया और मल्लिका की जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तेज प्रताप ने मल्लिका को कहा ‘हॉट और सेक्सी’ ‘भोजपुरी बवाल’ शो के एक प्रोमो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत किसी कैफे में बैठे चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी मल्लिका मस्ती भरे अंदाज में तेज प्रताप से शिकायत करती हैं कि, ‘तेज जी, हम बिहार मिलने आए और आपने अभी तक हमें एक भी कॉम्प्लिमेंट नहीं दिया।’ फिर वो तेज प्रताप से पूछती हैं, ‘कैसी लग रही हूं मैं?’ इस पर तेज प्रताप ने तारीफ करते हुए कहा, ‘हॉट और सेक्सी लग रही हैं।’ मल्लिका ने आगे तेज प्रताप को टीज करते हुए कहा, ‘और ब्यूटीफुल…?’ इस पर तेज प्रताप बोले ‘ब्यूटीफुल तो हैं ही आप।’ मल्लिका शेरावत के लिए तेज प्रताप ने बजाई बांसुरी फिर मल्लिका ने तेज प्रताप से पूछा, ‘आपने मेरी फिल्म मर्डर नहीं देखी क्या?’ तेज प्रताप बोले, ‘मर्डर..हां, देखी थी मैंने।’ मल्लिका ने फिर सवाल किया, ‘कितनी बार देखी थी?’ इस पर तेज प्रताप ने जवाब दिया, ‘बहुत बार देखी थी।’ यह कहकर तेज प्रताप शरमाने लगे। तेजू भैया को शरमाता हुआ देख मल्लिका खुशी से चहकती दिखाई दीं। मल्लिका ने उन्हें बांसुरी बजाने के लिए रिक्वेस्ट किया। तेज प्रताप ने फिर मल्लिका शेरावत के लिए बांसुरी भी बजाई। तेजू भैया ने सत्तू का शरबत बनाकर मल्लिका को पिलाया ‘भोजपुरी बवाल’ शो के दूसरे प्रोमो में तेज प्रताप यादव मल्लिका के लिए सत्तू का शरबत बनाते हुए दिख रहे हैं। प्रोमो में मल्लिका कहती है, ‘नमक आ गया है, नींबू आ गया है।’ फिर तेज प्रताप सत्तू बनाने का प्रोसेस बताने लगते हैं। उन्होंने नींबू, नमक और फिर सत्तू डालकर पानी में मिलाया। फिर दोनों ने गिलास से ग्लास टकराते हुए चीयर्स किया और कहा ‘चीयर्स टू न्यू फ्रेंडशिप।’ सत्तू पीकर मल्लिका ने कहा, ‘मजा आ गया।’ फिर तेज प्रताप ने एक सत्तू का डब्बा मल्लिका को गिफ्ट किया। तेजप्रताप ने की मल्लिका की भविष्यवाणी ‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाली हैं। शो के प्रोमो में तेज प्रताप और मल्लिका के बीच जमकर हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है। मल्लिका शेरावत तेजप्रताप को सूट पहनने को कहती हैं। जब वो तैयार होकर आते हैं तो मल्लिका कहती हैं कि आप पर तो बिहार की सारी लड़किया लट्टू हो जाएंगी। इस पर तेजप्रताप मल्लिका शेरावत से पूछते हैं कि आप लट्टू हैं क्या? वहीं शो के एक और प्रोमो में तेज प्रताप मल्लिका शेरावत की हथेली देखकर उनकी भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। कभी वह उनकी हाथ की रेखाएं देखकर भविष्य बताते हैं तो कभी भोजपुरी अंदाज में मल्लिका की मुस्कान की तारीफ करते दिख रहे हैं। तेज प्रताप बोले- आप खूब पैसे खर्च करती हैं एक प्रोमो में तेज प्रताप हाथ की रेखाएं देखकर कहते हैं कि ‘आपका भविष्य बहुत उज्जवल है, लेकिन आप खर्चा नहीं टिका पाती हैं।’ मतलब मल्लिका पैसा खर्च करने से खुद को रोक नहीं पाती हैं। इस पर मल्लिका कहती हैं, ‘ये तो आपने बिल्कुल सही कहा।’ तेज प्रताप आगे कहते हैं, ‘कई लोग आपका दिल तोड़ते हैं।’ इस पर मल्लिका भी उनकी बात से सहमत नजर आती हैं। मल्लिका ने पूछा- कौन सा रत्न पहनूं? इसके बाद तेज प्रताप उनकी राशि पूछते हैं। मल्लिका अपनी राशि तुला बताती हैं। तेज प्रताप कहते हैं कि ‘मेरी राशि भी तुला है।’ दोनों इस संयोग पर हाथ मिलाकर खुशी जाहिर करते हैं। फिर मल्लिका तेज प्रताप से पूछती हैं, ‘मुझे कौन सा रत्न या पत्थर पहनना चाहिए?’ इस पर तेज प्रताप अपनी अंगूठी दिखाते हुए उन्हें पुखराज पहनने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि ‘पुखराज पहनने से उनका सूर्य तेज करेगा यानी प्रभावशाली हो सकता है।’ मल्लिका ने छेड़ा, तो ब्लश करते दिखे तेजू भैया तेजू भैया की इस बात पर मल्लिका ने मजाकिया अंदाज में तेज प्रताप से फ्लर्ट किया और कहा “और कितना तेज चाहिए…तेज जी?” मल्लिका की इस बात पर तेज प्रताप हंसते हुए ब्लश करते नजर आते हैं। मल्लिका के साथ वर्कआउट करते दिखे तेजू भैया शो के दूसरे प्रोमो में तेजू भैया और मल्लिका शेरावत साथ में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। मल्लिका उन्हें अलग-अलग पोज में एक्सरसाइज कराई, जिसमें उनकी हालत काफी खराब होती नजर आ रही है। तेज प्रताप ने उनकी नकल करने की कोशिश किया, लेकिन कुछ एक्रोबेटिक मूव्स उनके लिए मुश्किल साबित होते हैं। वर्कआउट के दौरान तेज प्रताप कहते नजर आते हैं, “एकदम, ई तो बहुत हार्ड है।” भोजपुरी अंदाज में किया मल्लिका की मुस्कान की तारीफ प्रोमो में दोनों के बीच मजाक और छेड़छाड़ का सिलसिला भी दिखाई देता है। तेज प्रताप यादव जैसे ही एक्सरसाइज शुरू करते हैं, मल्लिका उनके कंधों की तरफ हाथ लगाते हुए कहती हैं कि आपकी मसल्स हैं। इस पर तेजू भैया मुस्कुराते हैं। फिर मल्लिका हरियाणवी भाषा में तारिफ करते हुए कहती हैं, ‘थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया।’ जवाब में तेज प्रताप भी भोजपुरी अंदाज में मल्लिका की मुस्कान की तारीफ करते हुए कहते हैं, “तोहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा, मल्लिका जी।” ‘भोजपुरी बवाल’ शो के प्रोमो सामने आने के बाद तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की यह बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया के ट्रेंड से पता चलता है कि शो में दोनों की कैमिस्ट्री को लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। बिहार की जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति से इतर मनोरंजन की दुनिया में नजर आ रहे हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं, जहां ने तेज प्रताप यादव संग दिखाई दे रही हैं। तेज प्रताप को मल्लिका हॉट और सेक्सी लगती हैं। यह बात खुद तेज प्रताप ने मल्लिका की तारीफ करते हुए कही। यहां तक कि उन्होंने खुद अपने हाथों से सत्तू का शर्बत बनाकर मल्लिका को टेस्ट भी करवाया। शो के प्रोमो रिलीज होने के बाद तेजू भैया और मल्लिका की जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तेज प्रताप ने मल्लिका को कहा ‘हॉट और सेक्सी’ ‘भोजपुरी बवाल’ शो के एक प्रोमो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत किसी कैफे में बैठे चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी मल्लिका मस्ती भरे अंदाज में तेज प्रताप से शिकायत करती हैं कि, ‘तेज जी, हम बिहार मिलने आए और आपने अभी तक हमें एक भी कॉम्प्लिमेंट नहीं दिया।’ फिर वो तेज प्रताप से पूछती हैं, ‘कैसी लग रही हूं मैं?’ इस पर तेज प्रताप ने तारीफ करते हुए कहा, ‘हॉट और सेक्सी लग रही हैं।’ मल्लिका ने आगे तेज प्रताप को टीज करते हुए कहा, ‘और ब्यूटीफुल…?’ इस पर तेज प्रताप बोले ‘ब्यूटीफुल तो हैं ही आप।’ मल्लिका शेरावत के लिए तेज प्रताप ने बजाई बांसुरी फिर मल्लिका ने तेज प्रताप से पूछा, ‘आपने मेरी फिल्म मर्डर नहीं देखी क्या?’ तेज प्रताप बोले, ‘मर्डर..हां, देखी थी मैंने।’ मल्लिका ने फिर सवाल किया, ‘कितनी बार देखी थी?’ इस पर तेज प्रताप ने जवाब दिया, ‘बहुत बार देखी थी।’ यह कहकर तेज प्रताप शरमाने लगे। तेजू भैया को शरमाता हुआ देख मल्लिका खुशी से चहकती दिखाई दीं। मल्लिका ने उन्हें बांसुरी बजाने के लिए रिक्वेस्ट किया। तेज प्रताप ने फिर मल्लिका शेरावत के लिए बांसुरी भी बजाई। तेजू भैया ने सत्तू का शरबत बनाकर मल्लिका को पिलाया ‘भोजपुरी बवाल’ शो के दूसरे प्रोमो में तेज प्रताप यादव मल्लिका के लिए सत्तू का शरबत बनाते हुए दिख रहे हैं। प्रोमो में मल्लिका कहती है, ‘नमक आ गया है, नींबू आ गया है।’ फिर तेज प्रताप सत्तू बनाने का प्रोसेस बताने लगते हैं। उन्होंने नींबू, नमक और फिर सत्तू डालकर पानी में मिलाया। फिर दोनों ने गिलास से ग्लास टकराते हुए चीयर्स किया और कहा ‘चीयर्स टू न्यू फ्रेंडशिप।’ सत्तू पीकर मल्लिका ने कहा, ‘मजा आ गया।’ फिर तेज प्रताप ने एक सत्तू का डब्बा मल्लिका को गिफ्ट किया। तेजप्रताप ने की मल्लिका की भविष्यवाणी ‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाली हैं। शो के प्रोमो में तेज प्रताप और मल्लिका के बीच जमकर हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है। मल्लिका शेरावत तेजप्रताप को सूट पहनने को कहती हैं। जब वो तैयार होकर आते हैं तो मल्लिका कहती हैं कि आप पर तो बिहार की सारी लड़किया लट्टू हो जाएंगी। इस पर तेजप्रताप मल्लिका शेरावत से पूछते हैं कि आप लट्टू हैं क्या? वहीं शो के एक और प्रोमो में तेज प्रताप मल्लिका शेरावत की हथेली देखकर उनकी भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। कभी वह उनकी हाथ की रेखाएं देखकर भविष्य बताते हैं तो कभी भोजपुरी अंदाज में मल्लिका की मुस्कान की तारीफ करते दिख रहे हैं। तेज प्रताप बोले- आप खूब पैसे खर्च करती हैं एक प्रोमो में तेज प्रताप हाथ की रेखाएं देखकर कहते हैं कि ‘आपका भविष्य बहुत उज्जवल है, लेकिन आप खर्चा नहीं टिका पाती हैं।’ मतलब मल्लिका पैसा खर्च करने से खुद को रोक नहीं पाती हैं। इस पर मल्लिका कहती हैं, ‘ये तो आपने बिल्कुल सही कहा।’ तेज प्रताप आगे कहते हैं, ‘कई लोग आपका दिल तोड़ते हैं।’ इस पर मल्लिका भी उनकी बात से सहमत नजर आती हैं। मल्लिका ने पूछा- कौन सा रत्न पहनूं? इसके बाद तेज प्रताप उनकी राशि पूछते हैं। मल्लिका अपनी राशि तुला बताती हैं। तेज प्रताप कहते हैं कि ‘मेरी राशि भी तुला है।’ दोनों इस संयोग पर हाथ मिलाकर खुशी जाहिर करते हैं। फिर मल्लिका तेज प्रताप से पूछती हैं, ‘मुझे कौन सा रत्न या पत्थर पहनना चाहिए?’ इस पर तेज प्रताप अपनी अंगूठी दिखाते हुए उन्हें पुखराज पहनने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि ‘पुखराज पहनने से उनका सूर्य तेज करेगा यानी प्रभावशाली हो सकता है।’ मल्लिका ने छेड़ा, तो ब्लश करते दिखे तेजू भैया तेजू भैया की इस बात पर मल्लिका ने मजाकिया अंदाज में तेज प्रताप से फ्लर्ट किया और कहा “और कितना तेज चाहिए…तेज जी?” मल्लिका की इस बात पर तेज प्रताप हंसते हुए ब्लश करते नजर आते हैं। मल्लिका के साथ वर्कआउट करते दिखे तेजू भैया शो के दूसरे प्रोमो में तेजू भैया और मल्लिका शेरावत साथ में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। मल्लिका उन्हें अलग-अलग पोज में एक्सरसाइज कराई, जिसमें उनकी हालत काफी खराब होती नजर आ रही है। तेज प्रताप ने उनकी नकल करने की कोशिश किया, लेकिन कुछ एक्रोबेटिक मूव्स उनके लिए मुश्किल साबित होते हैं। वर्कआउट के दौरान तेज प्रताप कहते नजर आते हैं, “एकदम, ई तो बहुत हार्ड है।” भोजपुरी अंदाज में किया मल्लिका की मुस्कान की तारीफ प्रोमो में दोनों के बीच मजाक और छेड़छाड़ का सिलसिला भी दिखाई देता है। तेज प्रताप यादव जैसे ही एक्सरसाइज शुरू करते हैं, मल्लिका उनके कंधों की तरफ हाथ लगाते हुए कहती हैं कि आपकी मसल्स हैं। इस पर तेजू भैया मुस्कुराते हैं। फिर मल्लिका हरियाणवी भाषा में तारिफ करते हुए कहती हैं, ‘थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया।’ जवाब में तेज प्रताप भी भोजपुरी अंदाज में मल्लिका की मुस्कान की तारीफ करते हुए कहते हैं, “तोहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा, मल्लिका जी।” ‘भोजपुरी बवाल’ शो के प्रोमो सामने आने के बाद तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की यह बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया के ट्रेंड से पता चलता है कि शो में दोनों की कैमिस्ट्री को लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *