बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र स्थित राजोपुर गांव में राजद के जिला सचिव के भाई रणधीर कुमार यादव (50) की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने एफएसएल जांच और कागजी प्रक्रिया के बाद रात में लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रणधीर कुमार प्राइवेट शिक्षक का काम करता था और लंबे समय से भागलपुर में एक स्कूल में शिक्षक था। चार दिन पहले ही वह पत्नी और बेटी के साथ घर आया था। रक्षाबंधन के बाद सोमवार को अपने ड्यूटी पर लौटकर जाता। गुरुवार की दोपहर में जब घर पर था, तभी किसी ने फोन करके ताश खेलने के लिए बुलाया। इसके बाद घर से थोड़ी दूर बगीचा में चार गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक सभी बदमाश भाग निकले।घटना के बाद कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के भाई राजद के जिला सचिव हैं सूचना मिलते ही डंडारी थाना की पुलिस और बलिया डीएसपी पहुंचे। घटना की सूचना पर एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी ली। FSL टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर से तीन खोखा बू किया है। मृतक के भाई रणबीर कुमार यादव राजद के जिला सचिव है। उन्होंने बताया कि हम दोपहर करीब 1:00 बजे घर से बेगूसराय के लिए निकले थे। अपने भाई को वहीं रहने बोले थे। वह गाड़ी धो रहे थे, इसी दौरान किसी ने मोबाइल पर फोन करके बुलाया और घर से थोड़ी दूर पीछे गए थे, जहां चार गोली मारकर हत्या कर दी गई। मार्च महीने में मेरे दुकान पर आकर गोली चलाया गया था। रंगदारी टैक्स मांग रहा था, नहीं देने पर उसमें गोली चलाया था। मेरा भाई भागलपुर में लंबे समय से प्राइवेट शिक्षक की नौकरी करता है। हम दुकान चलाने के साथ राजद के जिला सचिव है। साजिश रचकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी बोले- जिन्होंने बुलाया था, वे सभी फरार हैं एसपी मनीष ने बताया कि गोली लगने से मौत हुई है। परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। पता चला है कि बगीचे में ताश खेलने के लिए बुलाया गया था। जिनके पास गए थे, वह सब फरार है। 1 साल पहले गांव में एक हत्या हुई थी जिसमें रणधीर को नामजद किया गया था। बाद में जांच में निर्दोष पाए जाने पर उनका नाम केस से हटा दिया गया था। सभी पहलुओं पर जांच और कार्रवाई चल रही है उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई 2025 को राजोपुर गांव के रहने वाले हरेराम पासवान उर्फ हरिया की राजोपुर नाव घाट सूर्य मंदिर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस मामले में रणधीर यादव को भी नामजद किया गया था। बाद में पुलिस ने जब अनुसंधान किया तो उसमें पाया गया कि घटना के समय रणधीर यादव भागलपुर में अपने स्कूल में थे। जिसका साक्ष्य मिलने के बाद रणधीर यादव को इस केस से बड़ी कर दिया गया था। लेकिन हरेराम पासवान के परिजन एवं समर्थन, इससे काफी आक्रोशित थे। आरोप है कि उन्हें लोगों ने साजिश के तहत गुरुवार की दोपहर में रणधीर यादव को फोन करके बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। उसका मोबाइल भी गायब कर दिया गया है। फिलहाल घटना के बाद एक ओर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो दूसरी ओर इलाके में दहशत का माहौल है लोग इस क्षेत्र में घात-प्रतिघात में लगातार हो रही हत्या से सहमे हुए हैं। बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र स्थित राजोपुर गांव में राजद के जिला सचिव के भाई रणधीर कुमार यादव (50) की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने एफएसएल जांच और कागजी प्रक्रिया के बाद रात में लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रणधीर कुमार प्राइवेट शिक्षक का काम करता था और लंबे समय से भागलपुर में एक स्कूल में शिक्षक था। चार दिन पहले ही वह पत्नी और बेटी के साथ घर आया था। रक्षाबंधन के बाद सोमवार को अपने ड्यूटी पर लौटकर जाता। गुरुवार की दोपहर में जब घर पर था, तभी किसी ने फोन करके ताश खेलने के लिए बुलाया। इसके बाद घर से थोड़ी दूर बगीचा में चार गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक सभी बदमाश भाग निकले।घटना के बाद कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के भाई राजद के जिला सचिव हैं सूचना मिलते ही डंडारी थाना की पुलिस और बलिया डीएसपी पहुंचे। घटना की सूचना पर एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी ली। FSL टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर से तीन खोखा बू किया है। मृतक के भाई रणबीर कुमार यादव राजद के जिला सचिव है। उन्होंने बताया कि हम दोपहर करीब 1:00 बजे घर से बेगूसराय के लिए निकले थे। अपने भाई को वहीं रहने बोले थे। वह गाड़ी धो रहे थे, इसी दौरान किसी ने मोबाइल पर फोन करके बुलाया और घर से थोड़ी दूर पीछे गए थे, जहां चार गोली मारकर हत्या कर दी गई। मार्च महीने में मेरे दुकान पर आकर गोली चलाया गया था। रंगदारी टैक्स मांग रहा था, नहीं देने पर उसमें गोली चलाया था। मेरा भाई भागलपुर में लंबे समय से प्राइवेट शिक्षक की नौकरी करता है। हम दुकान चलाने के साथ राजद के जिला सचिव है। साजिश रचकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी बोले- जिन्होंने बुलाया था, वे सभी फरार हैं एसपी मनीष ने बताया कि गोली लगने से मौत हुई है। परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। पता चला है कि बगीचे में ताश खेलने के लिए बुलाया गया था। जिनके पास गए थे, वह सब फरार है। 1 साल पहले गांव में एक हत्या हुई थी जिसमें रणधीर को नामजद किया गया था। बाद में जांच में निर्दोष पाए जाने पर उनका नाम केस से हटा दिया गया था। सभी पहलुओं पर जांच और कार्रवाई चल रही है उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई 2025 को राजोपुर गांव के रहने वाले हरेराम पासवान उर्फ हरिया की राजोपुर नाव घाट सूर्य मंदिर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस मामले में रणधीर यादव को भी नामजद किया गया था। बाद में पुलिस ने जब अनुसंधान किया तो उसमें पाया गया कि घटना के समय रणधीर यादव भागलपुर में अपने स्कूल में थे। जिसका साक्ष्य मिलने के बाद रणधीर यादव को इस केस से बड़ी कर दिया गया था। लेकिन हरेराम पासवान के परिजन एवं समर्थन, इससे काफी आक्रोशित थे। आरोप है कि उन्हें लोगों ने साजिश के तहत गुरुवार की दोपहर में रणधीर यादव को फोन करके बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। उसका मोबाइल भी गायब कर दिया गया है। फिलहाल घटना के बाद एक ओर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो दूसरी ओर इलाके में दहशत का माहौल है लोग इस क्षेत्र में घात-प्रतिघात में लगातार हो रही हत्या से सहमे हुए हैं।

