पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
बिचून . ग्राम पंचायत ढींढा की ढाणी कंडेरियान में गुरुवार को किसान जयकुमार कुमावत के खेत पर महिको की बाजरा किस्म एमआरबी-2236 का मेगा फसल प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों ने फसल का अवलोकन किया और उत्पादन संबंधी जानकारी ली। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ दलबीर सिंह ने किसानों को आगामी रबी सीजन की उन्नत फसल किस्मों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने गेहूं की मुकुट प्लस और उपज गोल्ड किस्मों की विशेषताओं, उत्पादन क्षमता और खेती की तकनीक के बारे में बताया। इस दौरान किसानों ने फसल उत्पादन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका कृषि विशेषज्ञ ने समाधान बताया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के किसान मौजूद रहे।
उन्नत किस्मों की दी जानकारी

