Plane Crash: अलास्का में क्रैश हुआ विमान, 4 लोगों की मौत

Plane Crash: अलास्का में क्रैश हुआ विमान, 4 लोगों की मौत

विमान हादसों के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। दुनियाभर में आए दिन कहीं न कहीं विमान हादसों के मामले देखने को मिलते हैं। पिछले दो साल में विमान क्रैश (Plane Crash) होने के मामलों में इजाफा हुआ है। अब ऐसा ही एक मामला अमेरिका (United States of America) के अलास्का (Alaska) राज्य में सामने आया है। अलास्का डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने बताया कि बुधवार को अलास्का राज्य में सेल्डोविया (Seldovia) के तटीय शहर के पास पानी में एक विमान क्रैश हो गया। यह विमान छोटी साइज़ का था।

पानी में डूबा जहाज, 4 लोगों की मौत

अलास्का के सेल्डोविया के तटीय शहर के पास हुए इस विमान हादसे में उसमें सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि अलास्का डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने भी की। जानकारी के अनुसार पाइपर PA-24 विमान एंकरेज (Anchorage) से सेल्डोविया जा रहा था। तभी वो पानी में क्रैश हो गया और पूरी तरह डूब गया। अलास्का स्टेट ट्रूपर्स को दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर उनकी एक टीम पहुंची। इसके बाद ट्रूपर्स ने विमान से चारों मृतकों के शव बरामद किए।

शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्टेट मेडिकल एक्ज़ामिनर के पास भेज दिया गया है। हालांकि मृतकों की जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है।

किस वजह से क्रैश हुआ विमान?

अलास्का में यह विमान किस वजह से क्रैश हुआ, फिलहाल इसकी वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि वजह का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू हो गई है। यह काम नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को सौंपा गया है, जो हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। इसका खुलासा होने के बाद ही रिपोर्ट सामने आएगी और यह पता चल पाएगा कि विमान किस वजह से क्रैश हुआ।

कम होने का नाम नहीं ले रहे विमान हादसे

दुनियाभर में विमान हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिका में अक्सर ही विमान क्रैश होने की घटनाएं देखने को मिलती हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं को बढ़ाने और सतर्कता के बावजूद विमान हादसों में इजाफा हो रहा है, जो चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *