India Post Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 25 हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती; जानें पूरी डिटेल

India Post Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 25 हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती; जानें पूरी डिटेल

India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। डाक विभाग ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए देश भर के विभिन्न पोस्टल सर्किलों में लगभग 25 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर तय समय सीमा में अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषय के साथ 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को संबंधित सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थी को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और साइकिल चलाने की जानकारी भी होनी जरूरी है।

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 31 अगस्त, 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 19 सितंबर, 2026
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अवधि: 2 सितंबर से 21 सितंबर, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख: 21 सितंबर 2026
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की तारीख: 23 सितंबर से 24 सितंबर, 2026

बिना लिखित परीक्षा के मेरिट से होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची से होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को इसमें कोई अलग से प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। चयन सूची में नाम आने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संबंधित डिविजनल हेड के कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

आयु सीमा और सैलरी

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को पांच वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

  • ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM): 12000 रुपये से लेकर 29380 रुपये प्रति माह
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक: 10000 रुपये से लेकर 24470 रुपये प्रति माह

आवेदन शुल्क और रजिस्ट्रेशन के नियम

जनरल और OBC वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन से पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के समय वैध 10 अंकों का मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करना होगा, जिसे OTP के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि उनका नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि 10वीं के सर्टिफिकेट के अनुसार ही दर्ज होनी चाहिए। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि रजिस्ट्रेशन के दौरान दिया गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बाद में बदला नहीं जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल ID पर भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *