Raksha Bandhan 2026 Special: इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये Trending और Royal Floral Mehndi Designs

Raksha Bandhan 2026 Special: इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये Trending और Royal Floral Mehndi Designs
रक्षाबंधन पर नए-नए कपड़े पहनना, ज्वेलरी और मेकअप के अलावा हाथों पर मेहंदी लगवाई जाती है। रक्षाबंधन पर मेहंदी लगवाना शुभ माना जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती है, बल्कि त्योहारों पर इसे शुभ भी मानते हैं। आजकल सिंपल और फ्लोरल डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ फ्लोरल मेहंदी के डिजाइंस, जिसे आप जरुर बना सकती हैं।
रक्षाबंधन 2026 पर ट्राई करें ये 6 खूबसूरत फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस
रक्षाबंधन पर अपने हाथों को मॉर्डन और रॉयल लुक देने के लिए ये 6 लेटेस्ट और आसान फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस बनवा सकती हैं-
सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की काफी कमी होती है। इसलिए आप इस रक्षाबंधन पर यह सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। कम समय में यह डिजाइन आपके हाथों में लग जाएगा। यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथों में काफी सुंदर लगेगी। 10-15 मिनट में यह डिजाइन बना जाएगा।
गुलाब और पत्तियों वाली फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
इन दिनों गुलाब और पत्तियों वाली मेहंदी काफी ट्रेंडिंग में है, इन डिजाइंस को बनाना काफी आसान है। राखी वाले दिन खूबसूरत दिखने के लिए आप हाथों पर ये डिजाइन पैटर्न बना सकते हैं। यह फेस्विटल के लिए एकदम परफेक्ट है।
ब्रेसलेट स्टाइल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
अपने हाथों में चूड़ियां या ब्रेसलेट नहीं पहनना चाहती है, तो आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। यह काफी सिंपल और सोबर डिजाइन है। इसे बनाना भी काफी आसान है। यह मेहंदी डिजाइन एकदम ब्रेसलेट जैसा लगती है।
रोज मोटिफ मेहंदी डिजाइन
आजकल इस तरह की मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है। आप इस डिजाइन को लगवा सकते हो। राखी के लुक में चार चांद लगाने के लिए यह मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत लगता है। बारीक पत्तियों और फूलों के साथ बना यह डिजाइन रिच और विंटेज लुक प्रदान करता है।
मिनिमलिस्टिक फिंगर फ्लोरल पैटर्न मेहंदी डिजाइन 
यदि आपको मिनिमल मेहंदी डिजाइन चाहिए, तो नीचे दी गई इमेज से इस डिजाइन को बना सकते हैं। यह काफी सिंपल डिजाइन है और आपकी फिंगर्स पर यह काफी अच्छा लुक देगा। इस तरह के डिजाइन ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट है।
 पीकॉक एंड फ्लोरल फ्यूजन डिजाइन
पीकॉक एंड फ्लोरल फ्यूजन डिजाइन चलन काफी बढ़ चुका है। इस बार रक्षाबंधन पर हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह का डिजाइन आप जरुर बनवाएं। वैसे यह डिजाइन आपके हाथों पर काफी सुंदर लगता है और आकर्षक लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *