कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, एक पायलट की मौत:दूसरे पायलट की हालत गंभीर; प्लेन में अचानक धमाका हुआ, फिर नीचे गिरा

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, एक पायलट की मौत:दूसरे पायलट की हालत गंभीर; प्लेन में अचानक धमाका हुआ, फिर नीचे गिरा

कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर है। हादसा गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था। उड़ान के दौरान अचानक विमान में धमाका हुआ। इसके बाद विमान जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। विमान क्रैश की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। किन परिस्थितियों में विमान क्रैश हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया। कॉकपिट के पास एक पायलट की लाश नजर आ रही है। दूसरा पायलट गंभीर हालत में विमान से थोड़ी दूर खून से लथपथ पड़ा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान की एक सीट बाहर पड़ी हुई है। इसका यह मतलब निकाला जा रहा है कि दोनों पायलट ने विमान से इजेक्ट करने की कोशिश की। लेकिन, वह विमान से ठीक तरह से इजेक्ट नहीं कर पाए। हादसे की तस्वीरें देखिए- हादसे की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *