Sugar Price Today: राखी से पहले चीनी के रिटेल और थोक भाव में आई गिरावट, जानिए बड़े शहरों में कीमतें

Sugar Price Today: राखी से पहले चीनी के रिटेल और थोक भाव में आई गिरावट, जानिए बड़े शहरों में कीमतें

Sugar Price Fall: चीनी की कीमत में बुधवार को भी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, त्योहारी मांग के चलते गिरावट काफी कम रही है। रिटेल मार्केट में चीनी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई है। वहीं, थोक बाजार में 200 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। उधर ब्लिंकिट समेत कई क्विक कॉमर्स कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म पर चीनी की राशनिंग शुरू कर दी है। यानी एक ग्राहक एक बार में ज्यादा चीनी नहीं खरीद पा रहा।

चीनी की रिटेल कीमतों में गिरावट

चीनीमंडी के आकंड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को चीनी का भाव 63 रुपये प्रति किलोग्राम पर था, जो बुधवार को घटकर 62 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसी तरह कानपुर में चीनी का भाव 63 रुपये से गिरकर 62 रुपये प्रति किलो, रायपुर में 62 रुपये से घटकर 61 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 62 रुपये से घटकर 61 रुपये प्रति किलो, रांची में 63 रुपये से घटकर 62 रुपये प्रति किलो, कोलकाता में 63 रुपये से घटकर 62 रुपये प्रति किलो, गुवाहाटी में 64 रुपये से घटकर 63 रुपये प्रति किलो, हैदराबाद में 63 रुपये से घटकर 62 रुपये प्रति किलो पर और चेन्नई में 67 रुपये प्रति किलो से घटकर 65 रुपये प्रति किलो रह गया है।

चीनी की थोक कीमतों में कितना आया फर्क?

चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली और कानपुर में चीनी का थोक भाव बुधवार को बिना किसी बदलाव के साथ क्रमश: 6000 रुपये और 6050 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। वहीं, रायपुर में चीनी 100 रुपये घटकर 5800 रुपये प्रति क्विंटल, मुंबई में 100 रुपये गिरकर 5800 रुपये प्रति क्विंटल, रांची में 200 रुपये गिरकर 6100 रुपये प्रति क्विंटल, कोलकाता में 100 रुपये गिरकर 6000 रुपये प्रति क्विंटल, गुवाहाटी में 100 रुपये गिरकर 6050 रुपये प्रति क्विंटल, हैदराबाद में 200 रुपये गिरकर 6100 रुपये प्रति क्विंटल और चेन्नई में 100 रुपये टूटकर 6500 रुपये प्रति क्विंटल पर रही।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर हो रही राशनिंग

blinkit
जयपुर में ब्लिंकिट से ज्यादा चीनी नहीं मंगा पा रहे ग्राहक (PC: Blinkit)

भले ही चीनी के दाम कुछ कम हुए हों, लेकिन त्योहारी मांग के चलते क्विक कॉमर्स कंपनियां चीनी की राशनिंग कर रही हैं। D-Mart, Blinkit, BigBasket और Swiggy Instamart जैसे प्लेटफॉर्म पर कुछ जगहों पर प्रति ग्राहक चीनी के पैकेट की संख्या तय कर दी गई है। कहीं पर 5 किलो का सिर्फ 1 पैकेट खरीदा जा सकता है, तो कहीं 1 किलो के सिर्फ 3 पैकेट खरीदे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *