Chandrababu Naidu ने Nepal में फंसे राज्य के लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए

Chandrababu Naidu ने Nepal में फंसे राज्य के लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि नेपाल में बाढ़ के कारण फंसे राज्य के लोगों की पहचान की जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। सरकार प्रभावित लोगों का पता लगा रही है और केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। नायडू ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बाढ़ के कारण नेपाल में फंसे आंध्र प्रदेश के निवासियों की पहचान करें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।’’ मुख्यमंत्री ने जमीन पर स्थिति की लगातार निगरानी करने और बाढ़ से प्रभावित श्रद्धालुओं को सहायता उपलब्ध कराने का जिम्मा तकनीक आधारित निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था ‘रियल टाइम गवर्नेंस सिस्टम’ (आरटीजीएस) को सौंपा है।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood: रसुवा में 300 भारतीय लापता, बाढ़ त्रासदी में 162 की मौत

इस बीच, नेपाल की स्थिति से प्रभावित आंध्र प्रदेश के लोगों से जुड़ी जानकारी जुटाने और सहायता के समन्वय के लिए दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सरकार ने बताया कि लोग 011-23384016 और 011-23387089 नंबर पर आंध्र प्रदेश भवन के नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर 9059824101 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *