दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें: Swine Flu का बढ़ा कहर: Delhi-NCR में H1N1 Virus के बढ़ते केस, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 121 रहा। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

