रक्षाबंधन को लेकर नालंदा के बाजार सजे:भगवान की आकृतियों से लेकर ब्रेसलेट और फूल वाली राखियां उपलब्ध;10 फीसदी तक बढ़े दाम

रक्षाबंधन को लेकर नालंदा के बाजार सजे:भगवान की आकृतियों से लेकर ब्रेसलेट और फूल वाली राखियां उपलब्ध;10 फीसदी तक बढ़े दाम

भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही नालंदा के तमाम छोटे-बड़े बाजार पूरी तरह सज गए हैं। शहर के अस्पताल चौराहा समेत प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों पर सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सावन के महीने को ध्यान में रखते हुए इस बार राखी बाजार पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बहनों की पहली पसंद भगवान श्रीराम, कान्हा जी, श्रीगणेश, ऊं और शिवलिंग की नक्काशी वाली राखियां बन रही हैं, जो 60 से 80 रुपए में बिक रही है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले कीमतों में करीब दस प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, मगर बहनों के उमंग और उत्साह के आगे यह महंगाई पूरी तरह बेअसर साबित हो रही है। युवाओं को ब्रेसलेट और बच्चों को भा रहे कार्टून-म्यूजिक सिस्टम दुकानों में हर आयु वर्ग की पसंद का विशेष ख्याल रखा गया है। युवाओं के बदलते फैशन को देखते हुए एडी स्टोन, रुद्राक्ष और मोतियों से सजी ब्रेसलेटनुमा राखियां 150 से 200 रुपए की कीमत में खूब बिक रही हैं। दूसरी तरफ, नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए डोरेमोन, छोटा भीम, बेन-टेन और टेडी बियर वाली राखियां 30 से 40 रुपए में मिल रही है। वहीं, बटन दबाते ही बजने वाले म्यूजिक सिस्टम और लाइट जलने वाली राखियों की कीमत 35 से 45 रुपए तक है, जो बच्चों के बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है। चाइनीज राखियां बाजार से बाहर अस्पताल चौराहे के राखी विक्रेता विवेकानंद, शशिभूषण प्रसाद और गोलू फूल भंडार के संचालकों के अनुसार बाजार से चाइनीज उत्पादों का नामोनिशान पूरी तरह मिट चुका है। ग्राहक केवल शुद्ध स्वदेशी राखियों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। बिहारशरीफ में दिल्ली और कोलकाता से विशेष कारीगरी वाली राखियों की खेप मंगाई गई है। भाई के साथ-साथ भाभियों के सम्मान के लिए 50 से 55 रुपए की रेंज में डिजाइनर राखियों के अलावा इस बार खास ‘चूड़ी वाली राखी’ बाजार में उतारी गई है, जिसे महिलाएं आसानी से अपनी चूड़ियों में बांध सकती हैं। इसके अलावा संपन्न परिवारों के लिए 200 से 500 रुपए की रेंज में रंग-बिरंगे धागों से सजी चांदी के लॉकेट वाली भव्य राखियां भी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन की तारीख नजदीक आते ही बाजार में रौनक और अधिक बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
28 अगस्त को पूरे दिन मनेगा रक्षाबंधन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 8:32 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। 27 को दिनभर भद्रा का प्रभाव रहने के कारण उस दिन रक्षाबंधन मनाना उचित नहीं होगा। 28 अगस्त को उदया तिथि में पूर्णिमा होने से इसी दिन रक्षाबंधन मनाना शास्त्रसम्मत माना गया है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। सुबह 7:26 बजे के बाद सुकर्मा योग के साथ बव और बालव करण का संयोग भी बनेगा। इससे पर्व की धार्मिक महत्ता और बढ़ जाएगी। दिनभर राखी बांधने के शुभ अवसर ज्योतिषाचार्य अभिराज कुमार अकेला के अनुसार 28 को राखी बांधने के लिए कई शुभ समय रहेंगे। सुबह 7:26 से 9:48 बजे तक चर और लाभ चौघड़िया में राखी बांधना विशेष शुभ रहेगा। इसके बाद सुबह 9:48 से 10:53 बजे तक अमृत चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:28 से 2:03 बजे तक अभिजीत मुहूर्त और शुभ चौघड़िया में राखी बांधना मंगलकारी माना गया है। शाम में 5:12 से 6:47 बजे तक चर चौघड़िया में भी राखी बांधी जा सकेगी। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही नालंदा के तमाम छोटे-बड़े बाजार पूरी तरह सज गए हैं। शहर के अस्पताल चौराहा समेत प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों पर सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सावन के महीने को ध्यान में रखते हुए इस बार राखी बाजार पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बहनों की पहली पसंद भगवान श्रीराम, कान्हा जी, श्रीगणेश, ऊं और शिवलिंग की नक्काशी वाली राखियां बन रही हैं, जो 60 से 80 रुपए में बिक रही है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले कीमतों में करीब दस प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, मगर बहनों के उमंग और उत्साह के आगे यह महंगाई पूरी तरह बेअसर साबित हो रही है। युवाओं को ब्रेसलेट और बच्चों को भा रहे कार्टून-म्यूजिक सिस्टम दुकानों में हर आयु वर्ग की पसंद का विशेष ख्याल रखा गया है। युवाओं के बदलते फैशन को देखते हुए एडी स्टोन, रुद्राक्ष और मोतियों से सजी ब्रेसलेटनुमा राखियां 150 से 200 रुपए की कीमत में खूब बिक रही हैं। दूसरी तरफ, नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए डोरेमोन, छोटा भीम, बेन-टेन और टेडी बियर वाली राखियां 30 से 40 रुपए में मिल रही है। वहीं, बटन दबाते ही बजने वाले म्यूजिक सिस्टम और लाइट जलने वाली राखियों की कीमत 35 से 45 रुपए तक है, जो बच्चों के बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है। चाइनीज राखियां बाजार से बाहर अस्पताल चौराहे के राखी विक्रेता विवेकानंद, शशिभूषण प्रसाद और गोलू फूल भंडार के संचालकों के अनुसार बाजार से चाइनीज उत्पादों का नामोनिशान पूरी तरह मिट चुका है। ग्राहक केवल शुद्ध स्वदेशी राखियों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। बिहारशरीफ में दिल्ली और कोलकाता से विशेष कारीगरी वाली राखियों की खेप मंगाई गई है। भाई के साथ-साथ भाभियों के सम्मान के लिए 50 से 55 रुपए की रेंज में डिजाइनर राखियों के अलावा इस बार खास ‘चूड़ी वाली राखी’ बाजार में उतारी गई है, जिसे महिलाएं आसानी से अपनी चूड़ियों में बांध सकती हैं। इसके अलावा संपन्न परिवारों के लिए 200 से 500 रुपए की रेंज में रंग-बिरंगे धागों से सजी चांदी के लॉकेट वाली भव्य राखियां भी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन की तारीख नजदीक आते ही बाजार में रौनक और अधिक बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
28 अगस्त को पूरे दिन मनेगा रक्षाबंधन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 8:32 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। 27 को दिनभर भद्रा का प्रभाव रहने के कारण उस दिन रक्षाबंधन मनाना उचित नहीं होगा। 28 अगस्त को उदया तिथि में पूर्णिमा होने से इसी दिन रक्षाबंधन मनाना शास्त्रसम्मत माना गया है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। सुबह 7:26 बजे के बाद सुकर्मा योग के साथ बव और बालव करण का संयोग भी बनेगा। इससे पर्व की धार्मिक महत्ता और बढ़ जाएगी। दिनभर राखी बांधने के शुभ अवसर ज्योतिषाचार्य अभिराज कुमार अकेला के अनुसार 28 को राखी बांधने के लिए कई शुभ समय रहेंगे। सुबह 7:26 से 9:48 बजे तक चर और लाभ चौघड़िया में राखी बांधना विशेष शुभ रहेगा। इसके बाद सुबह 9:48 से 10:53 बजे तक अमृत चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:28 से 2:03 बजे तक अभिजीत मुहूर्त और शुभ चौघड़िया में राखी बांधना मंगलकारी माना गया है। शाम में 5:12 से 6:47 बजे तक चर चौघड़िया में भी राखी बांधी जा सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *