बांका के रजौन प्रखंड स्थित पुनसिया रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों को पिछले दो साल से बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है। यहां पानी और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद यात्रियों के लिए अनुपयोगी बनी हुई हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार, लगभग दो साल पहले हॉल्ट पर पानी की सुविधा के लिए नल लगाने का काम शुरू किया गया था। हालांकि, संवेदक ने इस काम को आधा-अधूरा छोड़ दिया, जिसके बाद से आज तक नल से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। यात्रियों को मजबूरन आसपास की दुकानों से पानी खरीदना पड़ता है, खासकर गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। शौचालय में ताला लटकने से लोगों को नहीं मिला लाभ इसी तरह, यात्रियों की सुविधा के लिए हॉल्ट पर शौचालय का निर्माण भी कराया गया है। निर्माण पूरा होने के बावजूद, शौचालय में आज तक ताला लटका हुआ है। इसके कारण विशेष रूप से महिला यात्रियों को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ रही है और उन्हें खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि जब सुविधाओं के लिए निर्माण कराया गया है, तो उनका उपयोग क्यों नहीं कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और रेलवे अधिकारियों से अधूरे नल का काम पूरा कराने तथा शौचालय को जल्द से जल्द यात्रियों के लिए खोलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि संवेदक अधूरा काम छोड़कर फरार हो गया है। पुनसिया हॉल्ट से कटते है सबसे अधिक टिकट स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि राजस्व के मामले में पुनसिया हॉल्ट से सबसे अधिक टिकट कटते हैं, फिर भी यहां सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। रेलवे प्रशासन से इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।रेलवे स्टेशन मास्टर ने जांच करवाने की बात कही है। बांका के रजौन प्रखंड स्थित पुनसिया रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों को पिछले दो साल से बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है। यहां पानी और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद यात्रियों के लिए अनुपयोगी बनी हुई हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार, लगभग दो साल पहले हॉल्ट पर पानी की सुविधा के लिए नल लगाने का काम शुरू किया गया था। हालांकि, संवेदक ने इस काम को आधा-अधूरा छोड़ दिया, जिसके बाद से आज तक नल से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। यात्रियों को मजबूरन आसपास की दुकानों से पानी खरीदना पड़ता है, खासकर गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। शौचालय में ताला लटकने से लोगों को नहीं मिला लाभ इसी तरह, यात्रियों की सुविधा के लिए हॉल्ट पर शौचालय का निर्माण भी कराया गया है। निर्माण पूरा होने के बावजूद, शौचालय में आज तक ताला लटका हुआ है। इसके कारण विशेष रूप से महिला यात्रियों को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ रही है और उन्हें खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि जब सुविधाओं के लिए निर्माण कराया गया है, तो उनका उपयोग क्यों नहीं कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और रेलवे अधिकारियों से अधूरे नल का काम पूरा कराने तथा शौचालय को जल्द से जल्द यात्रियों के लिए खोलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि संवेदक अधूरा काम छोड़कर फरार हो गया है। पुनसिया हॉल्ट से कटते है सबसे अधिक टिकट स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि राजस्व के मामले में पुनसिया हॉल्ट से सबसे अधिक टिकट कटते हैं, फिर भी यहां सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। रेलवे प्रशासन से इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।रेलवे स्टेशन मास्टर ने जांच करवाने की बात कही है।

