भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घर से सूरत जाने के लिए निकले थे। रेलवे कॉलोनी के पास शव मिला है। मुंह से झाग निकल रहा था। मृतक की पहचान नौबतपुर के सोहरा गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र अविनाश कुमार(49) के तौर पर हुई है। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे आकाश ने बताया कि पिताजी सूरत में कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार की सुबह करीब दस बजे घर से ट्रेन पकड़ने निकले थे। बाद में पुलिस से मौत की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। घर में मचा कोहारम जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अधेड़ की मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के परिवार में पत्नी चंचला देवी और दो पुत्र हिमांशु कुमार, आकाश कुमार है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घर से सूरत जाने के लिए निकले थे। रेलवे कॉलोनी के पास शव मिला है। मुंह से झाग निकल रहा था। मृतक की पहचान नौबतपुर के सोहरा गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र अविनाश कुमार(49) के तौर पर हुई है। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे आकाश ने बताया कि पिताजी सूरत में कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार की सुबह करीब दस बजे घर से ट्रेन पकड़ने निकले थे। बाद में पुलिस से मौत की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। घर में मचा कोहारम जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अधेड़ की मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के परिवार में पत्नी चंचला देवी और दो पुत्र हिमांशु कुमार, आकाश कुमार है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

