कानपुर STF ने 50 हजार का इनामी गैंगस्टर दबोचा:पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली की थी, किदवई नगर में परिचित से मिलने आया था

कानपुर STF ने 50 हजार का इनामी गैंगस्टर दबोचा:पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली की थी, किदवई नगर में परिचित से मिलने आया था

औरैया के दिबियापुर से गैंगस्टर और 50 हजार के इनामी रोहित गिहार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की कानपुर फील्ड यूनिट ने किदवई नगर के गौशाला चौराहा से दबोचा है। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद से दिबियापुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसटीएफ ने आरोपी को पकड़कर दिबियापुर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पर चोरी समेत करीब 6 मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में औरैया पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वर्ष 2021 में दो चोरी की घटनाएं अंजाम दी थी एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक दिबियापुर में वर्ष 2021 में रोहित ने दो चोरी की घटनाएं अंजाम दी थीं। इस मामले में उसे पुलिस ने चोरी के माल के साथ पकड़कर जेल भेजा था। इसके बाद वर्ष 2024 में विकास कुंज निवासी सौरभ कुमार के घर से हुई 7 लाख की चोरी में भी उसका नाम सामने आया था। रोहित ने चोरी की वारदात अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दी थी। चोरी की वारदात के साथ ही औरैया पुलिस लाइन में 10 जनवरी 2025 को आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली में उसका नाम सामने आया था। मैनपुरी के भोगांव निवासी जितेंद्र कुमार को परीक्षा के दौरान पकड़ा गया था। उसके एडमिट कार्ड में अभिषेक कुमार का नाम लिखा था। जिसमें रोहित का नाम सामने आया था। मार्च 2026 में हुई थी गैंगस्टर की कार्रवाई मार्च 2026 में दिबियापुर पुलिस ने रोहित, उसके भाई बादल और साथी रोहित गिहार उर्फ बुंदेला पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। एसटीएफ प्रभारी राहुल परमार ने बताया कि बुधवार को आरोपी के किदवई नगर गौशाला चौराहे पर किसी से मिलने आने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर दिबियापुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *