बिहार में मानसून एक्टव है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 27 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम बदला रहेगा और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटे में पटना, खगड़िया में बारिश हुई। इसके साथ ही गंगा नदी का जलस्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। इससे बेगूसराय के बलिया प्रखंड के भवानंदपुर, परमानंदपुर, भगतपुर आदि इलाका बाढ़ से प्रभावित हो गया है। बारिश का पैटर्न पूरी तरह खत्म नहीं हुआ मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बिहार में फिलहाल बारिश का पैटर्न पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अगले एक-दो दिनों में स्थानीय स्तर पर बादल बनने और नमी के कारण कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे राज्य में एक साथ तेज बारिश होगी। किसानों और आम लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखनी चाहिए। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, बिजली के खंभे और बड़े पेड़ों के आसपास जाने से बचना बेहतर होगा। रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भी बिहार में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम राजधानी में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पटना और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक मौसम बदला रहेगा। 42% कम बारिश, मानसून का असर कमजोर बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। 26 अगस्त तक राज्य में 741.2 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले 428.6 mm बारिश ही रिकॉर्ड हुई है। यानी बारिश में करीब 42% की कमी है।।कम बारिश का असर खेती पर पड़ रहा है। बिहार में मानसून एक्टव है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 27 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम बदला रहेगा और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटे में पटना, खगड़िया में बारिश हुई। इसके साथ ही गंगा नदी का जलस्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। इससे बेगूसराय के बलिया प्रखंड के भवानंदपुर, परमानंदपुर, भगतपुर आदि इलाका बाढ़ से प्रभावित हो गया है। बारिश का पैटर्न पूरी तरह खत्म नहीं हुआ मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बिहार में फिलहाल बारिश का पैटर्न पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अगले एक-दो दिनों में स्थानीय स्तर पर बादल बनने और नमी के कारण कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे राज्य में एक साथ तेज बारिश होगी। किसानों और आम लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखनी चाहिए। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, बिजली के खंभे और बड़े पेड़ों के आसपास जाने से बचना बेहतर होगा। रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भी बिहार में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम राजधानी में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पटना और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक मौसम बदला रहेगा। 42% कम बारिश, मानसून का असर कमजोर बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। 26 अगस्त तक राज्य में 741.2 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले 428.6 mm बारिश ही रिकॉर्ड हुई है। यानी बारिश में करीब 42% की कमी है।।कम बारिश का असर खेती पर पड़ रहा है।

