यूपी की बड़ी खबरें:अजय राय बोले- राजू दास ने हमारे प्रवक्ता को नहीं, पूरे निषाद समाज को गाली दी

यूपी की बड़ी खबरें:अजय राय बोले- राजू दास ने हमारे प्रवक्ता को नहीं, पूरे निषाद समाज को गाली दी

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने न्यूज चैनल डिबेट में पार्टी प्रवक्ता को गाली देने पर राजू दास पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजू दास ने हमारे पार्टी प्रवक्ता को ही नहीं पूरे निषाद समाज को गाली दी है। उन्हें सरकार का संरक्षण मिला हुआ है, तभी राजू दास पर इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ। अजय राय ने योगी का संसद में रोते समय का पुराना वीडियो दिखाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं रोने वालों में से नहीं…अजय राय लड़ैया है। विधानसभा हो या सड़क पर, कोई माई का लाल नहीं कह सकता। मुझे एनएसए में बंद कराया, गैंगस्टर लगवाया, तन्हाई में रखा, लेकिन अजय राय के चेहरे पर शिकन नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें चंद्रशेखर बोले- अतीक के बेटे का एनकाउंटर हुआ, लेकिन असद अपराधी नहीं था माफिया अतीक के सबसे छोटे अबान की मौत के बाद अब अतीक परिवार से बनी राजनीतिक दलों की दूरी खत्म सी होने लगी है। आजाद समाज पार्टी के मुखिया और सांसद चंद्रशेखर ने अतीक के बेटों की पैरवी करते हुए यूपी सरकार पर हमला बोला। सांसद चंद्रशेखर का अतीक के बेटों की तरफदारी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि एक पॉडकास्ट के दौरान का है। इसमें चंद्रशेखर अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाते दिख रहे। कहा- अतीक के बेटे की जान गई, वो अपराधी नहीं था। चंद्रशेखर ने कहा- सरकार ने जो जुल्म अतीक के बेटों के साथ किया, इस तरह के झूठे एनकाउंटर हुए। ये भी इस बात का स्पष्टीकरण है कि सरकार बदले की कार्रवाई कर रही। अब अतीक के बच्चों को इस आतंक मुक्त कराना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *