बेतिया में चोरों के निशाने पर ROB के स्ट्रीट लाइटें:रात में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी, कुछ महीने पहले उद्घाटन

बेतिया में चोरों के निशाने पर ROB के स्ट्रीट लाइटें:रात में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी, कुछ महीने पहले उद्घाटन

बेतिया में छावनी ओवरब्रिज का उद्घाटन कुछ महीने पहले ही हुआ था। लोगों को उम्मीद थी कि इसके शुरू होने से शहर और आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, लेकिन अब इसकी लाइटें खराब हो गई हैं। रात के समय अधिकांश लाइटें बंद रहने से लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है। लाइटें खराब होने के कारण ओवरब्रिज से गुजरने वाले लोगों में डर का माहौल है। खासकर रात में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज की सड़क भले ही बेहतर है, लेकिन पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण वे रात में इस रास्ते से जाने से बचते हैं। योगापट्टी निवासी जोगिंदर राम ने बेतिया से घर जाते समय बताया कि छावनी ओवरब्रिज उनके लिए जिला मुख्यालय से जुड़ने का मुख्य मार्ग है। उन्होंने कहा कि रात के समय ओवरब्रिज से आवागमन करना सुरक्षित महसूस नहीं होता। सड़क सही होने के बावजूद लाइटें न जलने के कारण लोगों को डर सताता है, ऐसे में वे मजबूरी में नीचे वाली सड़क से होकर जिला मुख्यालय की ओर जाते हैं। लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज पर खराब पड़ी सभी लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। उन्होंने रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने इस महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का लाभ तभी पूरी तरह मिल सकेगा, जब यहां मूलभूत सुविधाएं भी बेहतर तरीके से उपलब्ध हों। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लाइटों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो रात के समय किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। बेतिया में छावनी ओवरब्रिज का उद्घाटन कुछ महीने पहले ही हुआ था। लोगों को उम्मीद थी कि इसके शुरू होने से शहर और आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, लेकिन अब इसकी लाइटें खराब हो गई हैं। रात के समय अधिकांश लाइटें बंद रहने से लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है। लाइटें खराब होने के कारण ओवरब्रिज से गुजरने वाले लोगों में डर का माहौल है। खासकर रात में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज की सड़क भले ही बेहतर है, लेकिन पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण वे रात में इस रास्ते से जाने से बचते हैं। योगापट्टी निवासी जोगिंदर राम ने बेतिया से घर जाते समय बताया कि छावनी ओवरब्रिज उनके लिए जिला मुख्यालय से जुड़ने का मुख्य मार्ग है। उन्होंने कहा कि रात के समय ओवरब्रिज से आवागमन करना सुरक्षित महसूस नहीं होता। सड़क सही होने के बावजूद लाइटें न जलने के कारण लोगों को डर सताता है, ऐसे में वे मजबूरी में नीचे वाली सड़क से होकर जिला मुख्यालय की ओर जाते हैं। लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज पर खराब पड़ी सभी लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। उन्होंने रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने इस महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का लाभ तभी पूरी तरह मिल सकेगा, जब यहां मूलभूत सुविधाएं भी बेहतर तरीके से उपलब्ध हों। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लाइटों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो रात के समय किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *