समस्तीपुर में एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर मारपीट करने वाले पिता-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कल्याणपुर गौरा गांव के रहने वाले रामनरेश महतो और उनके बेटे आनंद महतो के रूप में हुई है। इन पर गांव में राम प्रवेश महतो के साथ मारपीट का आरोप है। पीड़ित रामप्रवेश महतो, जो शिवजी महतो के बेटे हैं, इन्होंने इस घटना के संबंध में पूसा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मामला पूसा थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर गौरा गांव का है। पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर हुई थी प्रारंभिक जांच और पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस ने रामनरेश महतो और उसके बेटे आनंद महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूसा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पिता-बेटे पर रामप्रवेश महतो के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के आवेदन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद, आरोपियों से आवश्यक पूछताछ की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। रामनरेश महतो और आनंद महतो को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी बोले, शराब पीकर दरवाजे पर हंगामा कर रहा था गिरफ्तार व्यक्ति रामनरेश महतो ने बताया की उनके घर पर कुछ गेस्ट आए हुए थे। उसी दौरान राम प्रवेश महतो शराब की नशे में आकर उनके दरवाजे पर गाली गलौज देते हुए हंगामा कर रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने उस व्यक्ति को रस्सी से बांधकर और इसकी सूचना पुलिस को दी थी। समस्तीपुर में एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर मारपीट करने वाले पिता-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कल्याणपुर गौरा गांव के रहने वाले रामनरेश महतो और उनके बेटे आनंद महतो के रूप में हुई है। इन पर गांव में राम प्रवेश महतो के साथ मारपीट का आरोप है। पीड़ित रामप्रवेश महतो, जो शिवजी महतो के बेटे हैं, इन्होंने इस घटना के संबंध में पूसा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मामला पूसा थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर गौरा गांव का है। पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर हुई थी प्रारंभिक जांच और पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस ने रामनरेश महतो और उसके बेटे आनंद महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूसा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पिता-बेटे पर रामप्रवेश महतो के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के आवेदन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद, आरोपियों से आवश्यक पूछताछ की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। रामनरेश महतो और आनंद महतो को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी बोले, शराब पीकर दरवाजे पर हंगामा कर रहा था गिरफ्तार व्यक्ति रामनरेश महतो ने बताया की उनके घर पर कुछ गेस्ट आए हुए थे। उसी दौरान राम प्रवेश महतो शराब की नशे में आकर उनके दरवाजे पर गाली गलौज देते हुए हंगामा कर रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने उस व्यक्ति को रस्सी से बांधकर और इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

