अहमदाबाद- 300Km/h की स्पीड से कार भगाई, पायलट अरेस्ट:पुलिस ने पोर्शे कार जब्त की, तीन दिनों से वायरल हो रहा था वीडियो

अहमदाबाद- 300Km/h की स्पीड से कार भगाई, पायलट अरेस्ट:पुलिस ने पोर्शे कार जब्त की, तीन दिनों से वायरल हो रहा था वीडियो

अहमदाबाद के रिहायशी इलाके की सड़क पर 300Km/h की स्पीड से पोर्शे कार दौड़ाने वाले शख्स को पुलिस को अरेस्ट कर लिया है। कार चलाने वाले शख्स की पहचान 24 साल के मोहम्मद अकरान तिरमिजी के रूप में हई है। तिरमिजी पेशे के कमर्शियल पायलट है। पुलिस ने बताया कि कार तिरमिजी के पिता मोहम्मद इलियास तिरमिजी के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल कार भी जब्त कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 23 अगस्त को वीडियो हुआ था वायरल नवरंगपुरा पुलिस के मुताबिक, यह घटना 22 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई थी। अगले दिन इसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सिल्वर रंग की पोर्श कार एचसीजी अस्पताल से लॉ गार्डन के बीच खतरनाक स्पीड से गुजरती नजर आ रही है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 में केस अकरान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। धारा 281 में सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह तेज या लापरवाही से वाहन चलाने पर सजा का प्रावधान है, जिससे किसी की जान खतरे में पड़ सकती है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड ने कार पर किए 3400 किस, VIDEO:लिपस्टिक के निशान से बनाई ‘किसिंग कार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के लिए युवक ने अपनी कार को ‘किसिंग कार’ बना दिया। युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 किस किए, जिससे जगह-जगह लिपस्टिक के निशान बन गए। ट्रैफिक पुलिस ने 5500 रुपए का जुर्माना लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *