भारतीय स्पिनर्स कोलंबो टेस्ट में डाल चुके 10 नो-बॉल:5 साल में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन, दिनूशा ने की 44 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

भारतीय स्पिनर्स कोलंबो टेस्ट में डाल चुके 10 नो-बॉल:5 साल में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन, दिनूशा ने की 44 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट गंवा दिए हैं और उसके पास सिर्फ 16 रन की बढ़त है। भारत के तीन स्पिनर्स ने मिलकर इस टेस्ट में अब तक 10 विकेट लिए हैं, लेकिन चर्चा उनके विकेटों की नहीं नो बॉल की हो रही है। दूसरी ओर श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनूशा ने लगातार दूसरे मैच में शतक जमा दिया है। उन्होंने 44 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की है। आगे भारतीय स्पिनर्स और सोनल के रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से पढ़िए। साथ ही दिन के टॉप मोमेंट्स क्या रहे यह भी जानिए… डेब्यू टेस्ट में 6 नो-बॉल डाल चुके सारांश जैन भारतीय टीम की ओर से इस मैच में सबसे ज्यादा नो-बॉल ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने डाला है। वे अब तक 6 नो-बॉल डाल चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने 4 नो-बॉल फेंके हैं। भारतीय स्पिनर्स ने 2021 से अब तक इससे ज्यादा 14 नो-बॉल 2021 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ डाले थे। दिन के खेल के बाद भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच सिराज बहतुले ने कहा- ‘हम इस पर काम कर रहे हैं। कई बार यह चिंता का विषय बन जाता है।’ उन्होंने टेस्ट में भी फ्री-हिट देने की पैरवी की। बहतुले ने कहा- अगर फ्री-हिट मिलती है तो निश्चित तौर पर नो-बॉल कम हो जाएंगी।’ जडेजा के नाम पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा नो-बॉल इस टेस्ट में भले ही सारांश जैन ने ज्यादा नो-बॉल डाले हों, पिछले 5 साल में इस मामले में रवींद्र जडेजा सबसे आगे हैं। 2021 से टेस्ट में वे 88 नो-बॉल डाल चुके हैं। दिनूशा का भारत के खिलाफ लगातार दूसरा शतक दिनुशा ने पहली पारी में 103 रन बनाए। वे भारत के खिलाफ करियर के पहले 2 टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले दूसरे श्रीलंकाई हैं। इससे पहले 1982 में दिलीप मेंडिस ने भारत के खिलाफ अपने पहले दो टेस्ट में शतक जमाए थे। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. दिनूशा ने चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की श्रीलंका की पहली पारी के 86वें ओवर में दिनूशा ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका लगाकर अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में भी 100 रन बनाए थे। 2. सारांश जैन ने 2 विकेट लेकर श्रीलंकाई पारी समेटी 87वें ओवर में सारांश जैन ने लाहिरू कुमारा को आउट कर अपना मेडन टेस्ट विकेट लिया। उन्होंने लाहिरु को ध्रुव जुरेल के हाथों कवर पॉइंट पर कैच आउट कराया। उन्होंने अपनी अगले ही ओवर में शतक लगाकर खेल रहे दिनूशा को राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। 3. शुभमन गिल ने मेंडिस का शानदार कैच पकड़ा श्रीलंका की दूसरी पारी के 44वें ओवर में शुभमन गिल ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। प्रसिद्ध कृष्णा की बाउंसर गेंद पर कामिंदु मेंडिस ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद स्क्वायर लेग की दिशा में ऊंची उठ गई, जहां पीछे की ओर दौड़ते हुए गिल ने डाइव शानदार कैच पकड़ा। 4. पसिंदु 92 रन बनाकर स्टंप हुए 61वें ओवर में मानव सुथार ने पसिंदु सूरियाबंदारा को स्टंप करा दिया। 92 रन बनाकर खेल रहे सूरियाबंदारा ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। उन्हें आगे निकलता देख सुथार ने धीमी से गेेंद ऑफ-स्टंप से बाहर डाल दी। सूरियाबंदारा चकमा खा गए और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आसानी से स्टंप उड़ा दिए। 5. बारिश की वजह से दिन का खेल जल्दी खत्म हुआ चौथे दिन भी बारिश ने खेल में खलल डाली। श्रीलंकाई पारी के 73वें ओवर में बारिश की वजह से खेलना रोकना पड़ा। बाद में बारिश काफी तेज हो गई, जिसके बाद अंपायर्स ने स्टंप घोषित कर दिया। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बुमराह से 697 दिन बाद टॉप रैंकिंग छिनी; ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर पहली बार ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैकाय टेस्ट में 10 विकेट लेने के बाद स्टार्क दो स्थान की छलांग लगाकर टॉप पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *