बेगूसराय में बुधवार को बाया नदी में नाबालिग लड़की की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही कि उसकी उम्र 17 साल के करीब होगी, उसकी पहचान नहीं हुई है। शव अर्धनग्न स्थिति में पानी में उपलाता हुआ लोगों ने देखा। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी बछवाड़ा थाना की पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय पुलिस बल के साथ हिरायचक घाट पहुंचे। इसके बाद शव को पानी से निकाला गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत-3 स्थित हिरायचक घाट के पास की है। गले पर मिले निशान गले पर काले रंग के निशान पाए गए हैं, जो प्रथमदृष्टया गले में रस्सी से बांधे जाने के निशान प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि युवती की मौत किस परिस्थिति में हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर हाल में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। आसपास के गांवों में भी नाबालिग की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना मिलते ही घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। थानाध्यक्ष ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवती की मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बेगूसराय में बुधवार को बाया नदी में नाबालिग लड़की की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही कि उसकी उम्र 17 साल के करीब होगी, उसकी पहचान नहीं हुई है। शव अर्धनग्न स्थिति में पानी में उपलाता हुआ लोगों ने देखा। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी बछवाड़ा थाना की पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय पुलिस बल के साथ हिरायचक घाट पहुंचे। इसके बाद शव को पानी से निकाला गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत-3 स्थित हिरायचक घाट के पास की है। गले पर मिले निशान गले पर काले रंग के निशान पाए गए हैं, जो प्रथमदृष्टया गले में रस्सी से बांधे जाने के निशान प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि युवती की मौत किस परिस्थिति में हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर हाल में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। आसपास के गांवों में भी नाबालिग की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना मिलते ही घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। थानाध्यक्ष ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवती की मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

