खेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या:घात लगाए अपराधियों ने मारी दो गोलियां, जमीन विवाद में फायरिंग; पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

खेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या:घात लगाए अपराधियों ने मारी दो गोलियां, जमीन विवाद में फायरिंग; पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रातगांव पंचायत के विसौआ गांव के वार्ड संख्या-9 में करीब चार बजे हुई। मृतक की पहचान रातगांव पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी 55 वर्षीय विजय चौधरी के रूप में हुई है। खेत में पहले से घात लगाए बैठे थे अपराधी जानकारी के अनुसार, विजय चौधरी अपने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में सब्जी तोड़ने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर दो गोलियां मार दीं। गोली लगने से विजय चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। वहां विजय चौधरी का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल तेघड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। SDPO ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जमीन विवाद में हत्या की चर्चा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि विजय चौधरी की हत्या के पीछे जमीन विवाद हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रातगांव पंचायत के विसौआ गांव के वार्ड संख्या-9 में करीब चार बजे हुई। मृतक की पहचान रातगांव पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी 55 वर्षीय विजय चौधरी के रूप में हुई है। खेत में पहले से घात लगाए बैठे थे अपराधी जानकारी के अनुसार, विजय चौधरी अपने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में सब्जी तोड़ने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर दो गोलियां मार दीं। गोली लगने से विजय चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। वहां विजय चौधरी का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल तेघड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। SDPO ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जमीन विवाद में हत्या की चर्चा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि विजय चौधरी की हत्या के पीछे जमीन विवाद हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *