अररिया शहर के हरियाली मार्केट में नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित कचरा निस्तारण पॉइंट का बुधवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया। नगर परिषद की टीम जब चिन्हित स्थल पर कचरा निस्तारण मशीनों के साथ पहुंची, तो मौके पर मौजूद लोगों ने इसे रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हरियाली मार्केट घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां कचरा डंप करने और उसके निस्तारण से दुर्गंध, धुआं और प्रदूषण फैल सकता है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हेल्थ के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति भगत, बिहारी लाल भगत, रामविलास भगत और सागर मल जैन समेत अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी हरियाली मार्केट में कचरा डंप होने से लोग परेशान रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि धुएं के कारण पूर्व में चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। लोगों ने इस रिहायशी इलाके में कचरा निस्तारण पॉइंट बनाने के प्रस्ताव को स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि कचरा निस्तारण केंद्र के लिए आबादी से दूर किसी उपयुक्त स्थल का चयन किया जाए, ताकि जन स्वास्थ्य और पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। वरीय अधिकारियों को दी गई विरोध की जानकारी प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया जाता, वे प्रस्तावित स्थल पर विरोध जारी रखेंगे। मौके पर मौजूद नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी अजहर आलम ने बताया कि यह जगह कचरा निस्तारण केंद्र के लिए चिन्हित की गई थी। उन्होंने स्थानीय लोगों के विरोध की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी है। आगे की कार्रवाई वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार की जाएगी। अररिया शहर के हरियाली मार्केट में नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित कचरा निस्तारण पॉइंट का बुधवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया। नगर परिषद की टीम जब चिन्हित स्थल पर कचरा निस्तारण मशीनों के साथ पहुंची, तो मौके पर मौजूद लोगों ने इसे रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हरियाली मार्केट घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां कचरा डंप करने और उसके निस्तारण से दुर्गंध, धुआं और प्रदूषण फैल सकता है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हेल्थ के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति भगत, बिहारी लाल भगत, रामविलास भगत और सागर मल जैन समेत अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी हरियाली मार्केट में कचरा डंप होने से लोग परेशान रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि धुएं के कारण पूर्व में चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। लोगों ने इस रिहायशी इलाके में कचरा निस्तारण पॉइंट बनाने के प्रस्ताव को स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि कचरा निस्तारण केंद्र के लिए आबादी से दूर किसी उपयुक्त स्थल का चयन किया जाए, ताकि जन स्वास्थ्य और पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। वरीय अधिकारियों को दी गई विरोध की जानकारी प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया जाता, वे प्रस्तावित स्थल पर विरोध जारी रखेंगे। मौके पर मौजूद नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी अजहर आलम ने बताया कि यह जगह कचरा निस्तारण केंद्र के लिए चिन्हित की गई थी। उन्होंने स्थानीय लोगों के विरोध की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी है। आगे की कार्रवाई वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार की जाएगी।

