रक्षाबंधन को देखते हुए मुजफ्फरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव के नेतृत्व में एक टीम ने शहर के 6 से अधिक नामी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। पीएन रॉय गली की दुकानों से लगभग 105 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया गया है। पनीर, फफूंदी लगा पेड़ा, बदबूदार खोआ और दूषित मिठाइयां जब्त की गईं। छापेमारी के दौरान मोतीझील स्थित पीएन रॉय गली के ‘भवानी खोआ भंडार’ में गंदगी के बीच खोआ फर्श पर खुला रखा था। डब्बों में रखे पेड़ों पर फफूंदी लगी थी और पनीर से तेज बदबू आ रही थी। छापेमारी की कुछ तस्वीरें… दुकान के अंदर कदम रखते ही सड़न की बदबू महसूस हुई पास के ‘गोविंद खोआ भंडार’ का हाल भी ऐसा ही था, जहां दुकान के अंदर कदम रखते ही सड़न की बदबू महसूस हुई। जब एसडीएम आनंद उत्सव ने खराब पेड़े, पनीर और मिठाइयों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की, तो दुकानदार ने बताया कि यह सारा माल खराब हो चुका था और रक्षाबंधन के बाद इसे फेंकने की योजना थी, क्योंकि फिलहाल उनके पास समय नहीं था। एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। खाद्य पदार्थों के नमूने लैब जांच के लिए भेजे क्विंटल के हिसाब से सड़ी हुई मिठाइयां और खोआ भी जब्त किया गया है, जिन्हें तुरंत नष्ट करने के लिए भेजा जा रहा है। विभाग ने सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लैब जांच के लिए भेजे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। रक्षाबंधन को देखते हुए मुजफ्फरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव के नेतृत्व में एक टीम ने शहर के 6 से अधिक नामी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। पीएन रॉय गली की दुकानों से लगभग 105 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया गया है। पनीर, फफूंदी लगा पेड़ा, बदबूदार खोआ और दूषित मिठाइयां जब्त की गईं। छापेमारी के दौरान मोतीझील स्थित पीएन रॉय गली के ‘भवानी खोआ भंडार’ में गंदगी के बीच खोआ फर्श पर खुला रखा था। डब्बों में रखे पेड़ों पर फफूंदी लगी थी और पनीर से तेज बदबू आ रही थी। छापेमारी की कुछ तस्वीरें… दुकान के अंदर कदम रखते ही सड़न की बदबू महसूस हुई पास के ‘गोविंद खोआ भंडार’ का हाल भी ऐसा ही था, जहां दुकान के अंदर कदम रखते ही सड़न की बदबू महसूस हुई। जब एसडीएम आनंद उत्सव ने खराब पेड़े, पनीर और मिठाइयों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की, तो दुकानदार ने बताया कि यह सारा माल खराब हो चुका था और रक्षाबंधन के बाद इसे फेंकने की योजना थी, क्योंकि फिलहाल उनके पास समय नहीं था। एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। खाद्य पदार्थों के नमूने लैब जांच के लिए भेजे क्विंटल के हिसाब से सड़ी हुई मिठाइयां और खोआ भी जब्त किया गया है, जिन्हें तुरंत नष्ट करने के लिए भेजा जा रहा है। विभाग ने सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लैब जांच के लिए भेजे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

