फ्लैश फ्लड की आशंका से खगड़िया अलर्ट,अधिकारियों की छुट्टियां रद्द:तटबंधों की निगरानी तेज, SDRF तैयार; बाढ़ शरण स्थल अपडेट

फ्लैश फ्लड की आशंका से खगड़िया अलर्ट,अधिकारियों की छुट्टियां रद्द:तटबंधों की निगरानी तेज, SDRF तैयार; बाढ़ शरण स्थल अपडेट

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की आशंका और गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए खगड़िया जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई। इसमें संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश इसके तहत अधिकारियों के पूर्व स्वीकृत और लंबित अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जा सके। जलस्तर वृद्धि को लेकर लोगों को जागरूक करें अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित जलस्तर वृद्धि को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। नदी और तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया है। बाढ़ शरण स्थलों पर तैयारियां पूरी रखने के निर्देश जिले में चिन्हित बाढ़ शरण स्थलों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है। यहां पेयजल, शौचालय, रोशनी, भोजन और चिकित्सा समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। SDRF की टीम क्विक रिस्पांस के लिए तैयार रहें आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव के लिए SDRF की टीम को क्विक रिस्पांस के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वहीं, FCD-1 और FCD-2 के कार्यपालक अभियंताओं को तटबंधों की लगातार निगरानी करने तथा तटबंध चौकीदारों से नियमित रूप से स्थिति की जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील जिला प्रशासन ने संभावित जलवृद्धि को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नदी, तटबंध और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से भी परहेज करने को कहा गया है। प्रशासन ने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा बाढ़ से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल जिला प्रशासन और अधिकृत सरकारी माध्यमों पर भरोसा करने की अपील की है। कंट्रोल रूम सक्रिय, इस नंबर पर करें संपर्क आम लोगों की सहायता और आपात स्थिति में त्वरित समन्वय के लिए जिला, अनुमंडल और अंचल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष: 06244-222384 जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संभावित बाढ़ की स्थिति में लगातार निगरानी, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया के साथ काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की आशंका और गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए खगड़िया जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई। इसमें संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश इसके तहत अधिकारियों के पूर्व स्वीकृत और लंबित अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जा सके। जलस्तर वृद्धि को लेकर लोगों को जागरूक करें अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित जलस्तर वृद्धि को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। नदी और तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया है। बाढ़ शरण स्थलों पर तैयारियां पूरी रखने के निर्देश जिले में चिन्हित बाढ़ शरण स्थलों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है। यहां पेयजल, शौचालय, रोशनी, भोजन और चिकित्सा समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। SDRF की टीम क्विक रिस्पांस के लिए तैयार रहें आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव के लिए SDRF की टीम को क्विक रिस्पांस के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वहीं, FCD-1 और FCD-2 के कार्यपालक अभियंताओं को तटबंधों की लगातार निगरानी करने तथा तटबंध चौकीदारों से नियमित रूप से स्थिति की जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील जिला प्रशासन ने संभावित जलवृद्धि को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नदी, तटबंध और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से भी परहेज करने को कहा गया है। प्रशासन ने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा बाढ़ से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल जिला प्रशासन और अधिकृत सरकारी माध्यमों पर भरोसा करने की अपील की है। कंट्रोल रूम सक्रिय, इस नंबर पर करें संपर्क आम लोगों की सहायता और आपात स्थिति में त्वरित समन्वय के लिए जिला, अनुमंडल और अंचल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष: 06244-222384 जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संभावित बाढ़ की स्थिति में लगातार निगरानी, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया के साथ काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *