प्रयागराज के नैनी में हुक्का बार पर छापा:8 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी हिरासत में; भारी मात्रा में सामान बरामद

प्रयागराज के नैनी में हुक्का बार पर छापा:8 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी हिरासत में; भारी मात्रा में सामान बरामद

प्रयागराज में नैनी पुलिस टीम ने प्रयागराज के एग्रीकल्चर इलाके में चल रहे काजुजा रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाये जाने क़ी सूचना पर मंगलवार क़ी देर रात छापामारी क़ी। छापे के दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 2 बाल अपचारियों को पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के अलावा, 17 वर्ष और 15 वर्ष की आयु के दो बाल अपचारी भी मौके पर पाए गए, जिन्हें पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया। ये सभी लोग हुक्का बार में तंबाकू युक्त हुक्का का सेवन कर रहे थे। छापेमरी में बरामद किया सामान
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। इसमें 14 हुक्का, 3 हुक्का पाइप, 17 चिलम, 1 इलेक्ट्रिक हीटर, 14 प्लास्टिक पाइप, 1 चिमटा, 29 बंद पैकेट और 5 खुले डिब्बे फ्लेवर्ड तंबाकू के, 1 इलेक्ट्रिक तराजू, 1 हुक्का ब्लोअर और 1 खुला चारकोल का डिब्बा शामिल है। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर, नैनी थाने में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना नैनी के प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक विक्की कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक ऋषभ पटेल, कांस्टेबल विकास उपाध्याय, जैकम सिंह, विश्वराज सिंह और रामकिशुन शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *