वायु-सेना प्रमुख 27 अगस्त को गोरखपुर के माथाबारी गांव जाएंगे:एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, ग्रामीणों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

वायु-सेना प्रमुख 27 अगस्त को गोरखपुर के माथाबारी गांव जाएंगे:एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, ग्रामीणों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 27 अगस्त को गोरखपुर के माथाबारी गांव का भ्रमण करेंगे। गोरखपुर के इतिहास में यह पहला मौका है जब देश के तीनों सशस्त्र बलों में से किसी प्रमुख का किसी ग्रामीण क्षेत्र में आगमन हो रहा है। अपने इस विशेष दौरे के दौरान वायु सेना प्रमुख स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों और युवाओं से सीधा संवाद कर उनके जीवन, जरूरतों, आकांक्षाओं और चुनौतियों को करीब से जानेंगे। सरस्वती गुरुकुल और विकास संस्थान का करेंगे दौरा अपने भ्रमण के दौरान वायु सेना प्रमुख रामाश्रय ग्राम विकास संस्थान (साखी, माथाबारी) का दौरा करेंगे। वे संस्थान से जुड़े लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र में हो रहे सामाजिक विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही वे सरस्वती गुरुकुल का भी भ्रमण करेंगे, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। युवाओं को देंगे राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह स्थानीय युवाओं से बातचीत कर उनके सामने मौजूद अवसरों और चुनौतियों को समझेंगे। वे युवाओं को अपनी प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके अलावा, वे ग्रामीणों के साथ आत्मीय बातचीत भी करेंगे, जिससे सशस्त्र बलों और आम नागरिकों के बीच विश्वास व अपनत्व का संबंध और मजबूत होगा। यह दौरा ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत साबित होगा। कौन हैं एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *