बिलासपुर में दो मकानों से 2.35 लाख की चोरी:2.35 लाख का माल पार, एक मामले में दंपती गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर बरामद

बिलासपुर में दो मकानों से 2.35 लाख की चोरी:2.35 लाख का माल पार, एक मामले में दंपती गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर बरामद

बिलासपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में दो सूने मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। सीपत थाना क्षेत्र के दर्राभांठा और बेलगहना चौकी क्षेत्र के आमागोहन में हुई चोरी की दोनों घटनाओं में करीब 2.35 लाख रुपए का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्राभांठा मामले में पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर बरामद किए हैं। मजदूरी और खेत के काम पर गया था परिवार, लौटे तो टूटा मिला ताला दर्राभांठा के सतनामी मोहल्ला निवासी सनत कुमार रात्रे सोमवार सुबह करीब 8 बजे एनटीपीसी सीपत में मजदूरी करने चले गए थे। उनकी पत्नी सविता देवी भी सुबह 8:30 बजे घर में ताला लगाकर खेत में निंदाई के लिए गई थीं। करीब 11:45 बजे लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी का लॉकर भी खुला था। चोर मंगलसूत्र, तीन लॉकेट, फूल्ली, टॉप्स, चांदी की पैरी, पायल, बिछिया और अंगूठी समेत 10 हजार रुपए नकद ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई। दंपती गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद बीट पुलिस की मदद से जांच करते हुए पुलिस ने दर्राभांठा निवासी दिनेश सोनवानी (31) और उसकी सहयोगी सनिता कौसले (37) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.66 ग्राम सोना और 361 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं। आमागोहन में परिवार बिलासपुर गया था, पीछे से चोरी दूसरी घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र के डिपरापारा आमागोहन की है। एक ट्रक चालक का परिवार 23 अगस्त की दोपहर घर में ताला लगाकर बिलासपुर गया था। सोमवार शाम पड़ोसी ने फोन कर घर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। परिवार के लौटने पर दरवाजे और हॉल में रखी अलमारी के ताले टूटे मिले। चोर चांदी की पायल, बाजूबंद, दो चेन, चार जोड़ी बिछिया, सोने का लॉकेट और 10 हजार रुपए नकद ले गए। इसके अलावा कमरे में रखी 2 बोरी धान भी चोरी कर ली गई। बेलगहना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *