कैमूर में प्याज भंडारण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू:गोदाम निर्माण पर सरकारी ग्रांट, लॉटरी से होगा किसानों का चयन

कैमूर में प्याज भंडारण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू:गोदाम निर्माण पर सरकारी ग्रांट, लॉटरी से होगा किसानों का चयन

प्याज उत्पादक किसानों को फसल के सुरक्षित भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्याज भंडारण योजना शुरू की है। योजना के तहत निर्धारित क्षमता के प्याज भंडारण गोदाम के निर्माण पर पात्र किसानों को वित्तीय अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कृषि विभाग के अनुसार, इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी ने बताया कि पोर्टल सक्रिय है और योजना के पात्र किसान आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। तिवारी ने बताया कि आवेदन के दौरान किसान अपने सभी दस्तावेजों और बैंक खाते से संबंधित जानकारी सही-सही दर्ज करें। गलत जानकारी देने या दस्तावेजों में त्रुटि होने पर सत्यापन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है। योजना के तहत निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। ऐसे में किसानों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है। भंडारण की सुविधा मिलने से किसानों को फसल तैयार होने के बाद कम कीमत पर प्याज बेचने की मजबूरी कम होगी। किसान अपनी उपज को सुरक्षित रखकर बाजार में बेहतर कीमत मिलने पर बेच सकेंगे। इससे उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। प्याज उत्पादक किसानों को फसल के सुरक्षित भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्याज भंडारण योजना शुरू की है। योजना के तहत निर्धारित क्षमता के प्याज भंडारण गोदाम के निर्माण पर पात्र किसानों को वित्तीय अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कृषि विभाग के अनुसार, इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी ने बताया कि पोर्टल सक्रिय है और योजना के पात्र किसान आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। तिवारी ने बताया कि आवेदन के दौरान किसान अपने सभी दस्तावेजों और बैंक खाते से संबंधित जानकारी सही-सही दर्ज करें। गलत जानकारी देने या दस्तावेजों में त्रुटि होने पर सत्यापन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है। योजना के तहत निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। ऐसे में किसानों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है। भंडारण की सुविधा मिलने से किसानों को फसल तैयार होने के बाद कम कीमत पर प्याज बेचने की मजबूरी कम होगी। किसान अपनी उपज को सुरक्षित रखकर बाजार में बेहतर कीमत मिलने पर बेच सकेंगे। इससे उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *