सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को ऐलान किया कि यूपी में सरकार में आने पर वे प्रदेश की हर 12वीं पास बेटी को लैपटॉप देंगे। हर महिला को हर साल 40 हजार रुपए देंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पहले भी साइकिल दी जाती थी। दोबारा सरकार बनने पर फिर से साइकिल देने का काम करेंगे। इसके अलावा, बंद किए गए 26 हजार स्कूलों को भी फिर से खोलेंगे। लखनऊ में सपा दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने योगी सरकार की बुजुर्ग महिलाओं को फ्री बस यात्रा वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ पर तंज कसा। उन्होंने कहा- हमें अपने ऑफिस को फुल शील्ड रखना होगा। हमारी योजनाएं वहां तक (सरकार तक) पहुंच रही हैं। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हम कुछ प्लानिंग करते हैं और सूचना लीक होकर वहां तक पहुंच जाती है। इसी का परिणाम है कि बुजुर्ग महिलाओं के लिए बस फ्री यात्रा कर दी गई है। इससे पहले, मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रदेश की आधी आबादी से अपील की कि आप समाज के पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार मत चलिएगा। बंदिशों में मत बंधिएगा। उनको तोड़ते हुए पूरे जुनून के साथ अपने काम करिए। आगे बढ़िए। हम आपके साथ हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

