सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की है। न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता ने लैटर लिखते हुए स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करने की भी मांग की। जस्टिस मेहता ने सीजेआई को लिखा- मैं आपसे (CJI) बार-बार यह अनुरोध करता रहा हूं कि राजस्थान उच्च न्यायालय में किसी अन्य राज्य से मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का निर्णय लिया जाए, ताकि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को रोका जा सके। मेरे विचार में इस अनुरोध की लगातार अनदेखी करना संस्था के हित के पूरी तरह से खिलाफ है। अब तक 3 लैटर लिखे जस्टिस संदीप मेहता ने एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा को हटाने के लिए 2 अगस्त, 10 अगस्त और 17 अगस्त को सीजेआई को पत्र लिखा है।

