बाराबंकी में बाइक से गिरी वृद्ध महिला की मौत:मां की मौत देख बेटा हुआ बेहोश, इलाज कराकर लौट रहे थे

बाराबंकी में बाइक से गिरी वृद्ध महिला की मौत:मां की मौत देख बेटा हुआ बेहोश, इलाज कराकर लौट रहे थे

बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। दरियाबाद थाना क्षेत्र के लालगंज चौराहे के पास बाइक से गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी जान चली गई। मां की यह हालत देखकर उनका पुत्र भी बेहोश हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के नेवरा गांव निवासी नूर आलम अपनी वृद्ध मां के इलाज के लिए दरियाबाद आए थे। दवा लेने के बाद वे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। लालगंज चौराहे के पास अचानक महिला बाइक से नीचे गिर गईं। पुलिस कर रही मामले की जांच हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने महिला को चारपाई पर लिटाया। मां की मौत के सदमे से नूर आलम बेहोश हो गए, जिन्हें लोगों ने संभालकर होश में लाने का प्रयास किया। सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ ने बताया कि महिला अचानक बाइक से गिर गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को एक निजी वाहन से अपने घर ले गए। दरियाबाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि घटना की सूचना अभी थाने पर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम भेजकर मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *