आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला रातभर नाले में पड़ी रही। सुबह बस्ती के लोगों की नजर पड़ी तो नाले में मृत मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला घर में अकेली रह रही थी। घर के सामने नाले पर आवागमन के लिए सीढ़ियां रखी हुई हैं। आशंका है कि रात में किसी वक्त सीढ़ियों से पैर फिसलने से बुजुर्ग महिला नाले में गिर गई होंगी।
घटना थाना हरीपर्वत के चिम्मनलाल का बाड़ा की है। यहां की निवासी 69 वर्षीय शीला देवी का शव बुधवार सुबह लगभग 8 बजे बस्ती के लोगों ने नाले में पड़ा देखा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। शीला देवी के घर के सामने नाले पर आवागमन के लिए सीढ़ियां रखी हुई थीं। आंशका है कि मंगलवार रात में कसिी समय सीढ़ी से गुजरते समय पैर फिसलने से नाले में गिरकर उनकी मौत हो गई। बस्ती के लोगों ने पुलिस को बताया, शीला देवी अकेली रहती थीं। उनकी एक बेटी बबली है, जिसका विवाह हो चुका है। वह अपनी ससुराल में रहती है।
बुजुर्ग महिला के सामने नाला है। जिसको पार करने के लिए सीढ़ियां बना रखी थीं। मकान की सीढ़ी चढ़ते समय पैर फिसने से नाले में गिर गई, सिर में गंभीर चोट और बुजुर्ग होने के चलते खुद नाले से बाहर नहीं निकल सकीं। रातभर नाले में पड़े रहने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस रिश्तेदारों का पता लगाकर उनको सूचित करने के प्रयास में जुटी है।

