Duleep Trophy 2026: डिफेंडिंग चैंपियंस से होगा ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी की टीम का अगला मुकाबला, रजत पाटीदार-रिंकू सिंह जैसे स्टार शामिल

Duleep Trophy 2026: डिफेंडिंग चैंपियंस से होगा ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी की टीम का अगला मुकाबला, रजत पाटीदार-रिंकू सिंह जैसे स्टार शामिल

East Zone vs Central Zone: दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन और साउथ जोन का सामना नॉर्थ जोन से होगा। दोनों मुकाबले 30 अगस्त से खेले जाएंगे। 

Duleep Trophy 2026 1st Semifinal: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से होगा। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन होंगे, तो वहीं सेंट्रल जोन की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। इसके अलावा सेंट्रल जोन की टीम में सारांश जैन, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे और जीशान अंसारी जैसे स्टार खिलाड़ी होंगे, तो वहीं ईस्ट जोन की टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे खिलाड़ी होंगे। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एकतरफा मुकाबले में हराया था, तो वहीं सेंट्रल जोन ने पिछले साल फाइनल में जगह बनाई थी, जिसकी वजह से उन्हें सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली है। सेंट्रल जोन ने खिताबी मुकाबले में साउथ जोन का हराकर खिताब भी अपने नाम कर लिया था।

30 अगस्त से खेला जाएगा सेमीफाइनल

यह मुकाबला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड वन पर खेला जाएगा, जो 30 अगस्त से भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल पहुंचेगी, जो 6 सितंबर से चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन का सामना नॉर्थ जोन से होगा। नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रन से रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। इस टीम में एन. जगदीशन, करुण नायर और श्रेयस गोपाल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, तो वहीं नॉर्थ जोन की कमान कन्हैया वधमान संभालेंगे, जिसमें आयुष बडोनी, अब्दुल समद, यश धुल, अंशुल कंबोज, निशांत सिंधु, अर्शदीप सिंह और युद्धवीर सिंह चरक जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यह मुकाबला भी 30 अगस्त से शुरू होगा, जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड 2 पर खेला जाएगा।

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार, शुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जायसवाल और शिखर मोहन।

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल, सारांश जैन, रिंकू सिंह, यश राठौड़, हर्ष दुबे, अरशद खान, आयुष पांडे, कुणाल चंदेला, आर्यन पांडे, कुणाल सिंह राठौड़, अमन मोखाड़े, जीशान अंसारी, यश ठाकुर और नचिकेत भुटे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *