Aruna Irani Video After Husband Kuku Kohli Death: दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली के अचानक हुए निधन ने जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है, वहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी इस दुखद हादसे से बुरी तरह टूट गई हैं। 77 साल की उम्र में कुकू कोहली को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब उनके आखिरी दर्शन करने पहुंची पत्नी अरुणा ईरानी का वीडियो सामने आया है। जिसे देख फैंस भी भावुक नजर आ रहे हैं।
अरुणा ईरानी का जो वीडियो सामने आया है। उसमें वह पूरी तरह बेसुध हालत में नजर आ रही हैं। अपने पति को खोने के गम में वह इतनी गमगीन थीं कि उनसे खुद के पैरों पर चला भी नहीं जा रहा था। वहां मौजूद रिश्तेदार और करीबी लोग उन्हें दोनों तरफ से थामकर और सहारा देकर चलाते हुए दिख रहे हैं।

