नवादा जिले के थाली थाना क्षेत्र के थाली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई का कहना है कि उसकी बहन की शादी के छह महीने के भीतर ही पति ने चैटिंग का विरोध करने पर उसकी पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान लगभग 23 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है, जो सूरज कुमार की पत्नी थीं। बुधवार को नवादा के सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका का मायका कोलकाता में है। परिवार के सदस्यों ने कोलकाता से आने के बाद इस मामले में थाली थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पिटाई के बाद गला दबाकर मार डाला- भाई मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2026 में अपनी बहन की शादी धूमधाम से की थी। मंगलवार रात उनकी बहन, जीजा और जीजा की मां के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान उनकी बहन की पिटाई की गई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोनू कुमार के अनुसार, उनके जीजा दर्जनों महिलाओं और लड़कियों से व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर के जरिए बातचीत करते थे। कोलकाता में एक महिला के मोबाइल पर उनके जीजा के मैसेज की जानकारी उन्हें मिली थी। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस जब उन्होंने यह बात अपनी बहन को बताई और बहन ने मोबाइल चेक किया, तो सारी सच्चाई सामने आ गई। बहन ने जब इस चैटिंग का विरोध किया, तो जीजा को गुस्सा आ गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और अंततः उनकी बहन की पिटाई के बाद हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना पर मृतक के पति को पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरे मामला का खुलासा होने की बात पुलिस के द्वारा कही गई है। नवादा जिले के थाली थाना क्षेत्र के थाली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई का कहना है कि उसकी बहन की शादी के छह महीने के भीतर ही पति ने चैटिंग का विरोध करने पर उसकी पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान लगभग 23 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है, जो सूरज कुमार की पत्नी थीं। बुधवार को नवादा के सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका का मायका कोलकाता में है। परिवार के सदस्यों ने कोलकाता से आने के बाद इस मामले में थाली थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पिटाई के बाद गला दबाकर मार डाला- भाई मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2026 में अपनी बहन की शादी धूमधाम से की थी। मंगलवार रात उनकी बहन, जीजा और जीजा की मां के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान उनकी बहन की पिटाई की गई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोनू कुमार के अनुसार, उनके जीजा दर्जनों महिलाओं और लड़कियों से व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर के जरिए बातचीत करते थे। कोलकाता में एक महिला के मोबाइल पर उनके जीजा के मैसेज की जानकारी उन्हें मिली थी। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस जब उन्होंने यह बात अपनी बहन को बताई और बहन ने मोबाइल चेक किया, तो सारी सच्चाई सामने आ गई। बहन ने जब इस चैटिंग का विरोध किया, तो जीजा को गुस्सा आ गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और अंततः उनकी बहन की पिटाई के बाद हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना पर मृतक के पति को पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरे मामला का खुलासा होने की बात पुलिस के द्वारा कही गई है।

