सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा ब्रह्म स्थान गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में गंडक विभाग के कर्मी किशोर यादव (59) की मौत हो गई। टेबल फैन में अचानक करंट प्रवाहित होने से वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि किशोर यादव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गंडक विभाग में कार्यरत थे। उनकी नौकरी के महज चार महीने ही शेष बचे थे। वे छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव तितरा आए हुए थे। इसी दौरान मंगलवार देर रात घर में लगे टेबल फैन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। करंट लगने के बाद जमीन पर गिरे परिजनों के अनुसार गांव में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। इसी वजह से टेबल फैन धीमी गति से चल रहा था। किशोर यादव पंखे की स्पीड बढ़ाने के लिए उसके पास गए थे। जैसे ही उन्होंने पंखे को छुआ, अचानक उसमें करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने के बाद वे जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को सौंपा गया शव ग्रामीणों के अनुसार किशोर यादव मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। बताया गया कि नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने गांव में ही रहकर परिवार के साथ जीवन बिताने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर मैरवा थाना के एएसआई दिनेश मंडल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला टेबल फैन में करंट आने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा ब्रह्म स्थान गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में गंडक विभाग के कर्मी किशोर यादव (59) की मौत हो गई। टेबल फैन में अचानक करंट प्रवाहित होने से वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि किशोर यादव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गंडक विभाग में कार्यरत थे। उनकी नौकरी के महज चार महीने ही शेष बचे थे। वे छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव तितरा आए हुए थे। इसी दौरान मंगलवार देर रात घर में लगे टेबल फैन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। करंट लगने के बाद जमीन पर गिरे परिजनों के अनुसार गांव में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। इसी वजह से टेबल फैन धीमी गति से चल रहा था। किशोर यादव पंखे की स्पीड बढ़ाने के लिए उसके पास गए थे। जैसे ही उन्होंने पंखे को छुआ, अचानक उसमें करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने के बाद वे जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को सौंपा गया शव ग्रामीणों के अनुसार किशोर यादव मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। बताया गया कि नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने गांव में ही रहकर परिवार के साथ जीवन बिताने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर मैरवा थाना के एएसआई दिनेश मंडल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला टेबल फैन में करंट आने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

