दरभंगा के बहेड़ी नगर पंचायत क्षेत्र के पकरी गांव में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. श्रीकांत लाल देव के बेटे अरुण लाल देव के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर चालक और उसके एक सहयोगी को हिरासत में लिया। थाना परिसर में वाहन की तलाशी के दौरान बोलेरो से 302 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इलाज के लिए ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जानकारी के मुताबिक, अरुण लाल देव पकरी गांव में मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव लेकर गांव पहुंचे परिजन, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी। इसी दौरान आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को लेकर पकरी गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण राधे लाल देव ने आरोप लगाया कि दुर्घटना में शामिल बोलेरो में गांजा रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने वाहन को थाना परिसर में लाकर तलाशी ली। थाना परिसर में तलाशी, 302 ग्राम गांजा बरामद थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया, ‘बोलेरो को चालक और उसके एक सहयोगी के साथ थाना लाया गया। सीओ रविकांत की मौजूदगी में थाना परिसर में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोलेरो में छिपाकर रखा गया 302 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और बोलेरो को जब्त करते हुए चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में लिया है। हादसा और गांजा बरामदगी, दोनों एंगल से जांच पुलिस के मुताबिक, मामले में सड़क हादसे और गांजा बरामदगी दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वाहन में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा के बहेड़ी नगर पंचायत क्षेत्र के पकरी गांव में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. श्रीकांत लाल देव के बेटे अरुण लाल देव के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर चालक और उसके एक सहयोगी को हिरासत में लिया। थाना परिसर में वाहन की तलाशी के दौरान बोलेरो से 302 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इलाज के लिए ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जानकारी के मुताबिक, अरुण लाल देव पकरी गांव में मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव लेकर गांव पहुंचे परिजन, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी। इसी दौरान आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को लेकर पकरी गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण राधे लाल देव ने आरोप लगाया कि दुर्घटना में शामिल बोलेरो में गांजा रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने वाहन को थाना परिसर में लाकर तलाशी ली। थाना परिसर में तलाशी, 302 ग्राम गांजा बरामद थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया, ‘बोलेरो को चालक और उसके एक सहयोगी के साथ थाना लाया गया। सीओ रविकांत की मौजूदगी में थाना परिसर में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोलेरो में छिपाकर रखा गया 302 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और बोलेरो को जब्त करते हुए चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में लिया है। हादसा और गांजा बरामदगी, दोनों एंगल से जांच पुलिस के मुताबिक, मामले में सड़क हादसे और गांजा बरामदगी दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वाहन में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

