निगम का अभियान:टैक्स वसूली में 16.90 करोड़ रुपए का इजाफा, पिछले साल से 11 हजार अधिक लोगों ने भरा

निगम का अभियान:टैक्स वसूली में 16.90 करोड़ रुपए का इजाफा, पिछले साल से 11 हजार अधिक लोगों ने भरा

प्रॉपर्टी टैक्स पर 6% छूट का फायदा इस बार अधिक लोग उठा रहे हैं। इस साल निगम को 25 अगस्त तक 109.61 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स मिल चुका है। पिछले साल इसी अवधि में 92.71 करोड़ रुपए मिले थे। यानी इस बार 16.90 करोड़ रुपए ज्यादा आए हैं। टैक्स जमा करने वाले करदाताओं की संख्या भी 1.34 लाख से बढ़कर 1.45 लाख हो गई है। एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर 6% छूट का लाभ 31 अगस्त तक मिलेगा। हुजूर में वसूली सबसे ज्यादा बढ़ी, दक्षिण-पश्चिम में घटी विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से तुलना में हुजूर में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले प्रॉपर्टी टैक्स वसूली 37.05% बढ़ी है। नरेला में 26.22% और गोविंदपुरा में 18.36% की वृद्धि हुई। मध्य विधानसभा क्षेत्र में 9.47% और उत्तर में 8.47% ज्यादा टैक्स मिला। इसके उलट दक्षिण-पश्चिम में वसूली पिछले साल की समान अवधि से 1.07% कम रही। यानी छह विधानसभा क्षेत्रों में से पांच क्षेत्रों मे पिछले साल की अपेक्षा वसूली बढ़ी है। पिछले साल 92.71 करोड़ आए थे, इस बार 109 करोड़ पार 21 जोन में सिर्फ 7 ने हासिल किया 20% वृद्धि का लक्ष्य… निगम ने जोन स्तर पर पिछले साल के मुकाबले वसूली में 20% वृद्धि का लक्ष्य रखा है। 21 जोन में से सिर्फ 7 इस लक्ष्य तक पहुंच पाए हैं। 14 अभी पीछे हैं। वृद्धि के मामले में जोन-19 सबसे आगे है। यहां वसूली 78.80% बढ़ी। इसके बाद जोन-7 में 70.55% की वृद्धि हुई। 6 फीसदी छूट लेने के लिए अभी 6 दिन और मौका… 31 अगस्त तक एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वाले संपत्ति धारकों को 6% छूट मिलेगी। इसके बाद यह छूट खत्म हो जाएगी। ऐसे में अंतिम दिनों में निगम का फोकस अब तक टैक्स जमा नहीं करने वाले संपत्ति धारकों पर है। बड़े बकायेदारों से वसूली पर भी जोर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *