करनाल हाईवे पर ट्रक ने मारी तीन महिलाओं को टक्कर:एक की मौत, दो की हालत गंभीर, समानाबाहु के पास हिमाचल ट्रक ढाबे के नजदीक हुआ हादसा

करनाल हाईवे पर ट्रक ने मारी तीन महिलाओं को टक्कर:एक की मौत, दो की हालत गंभीर, समानाबाहु के पास हिमाचल ट्रक ढाबे के नजदीक हुआ हादसा

करनाल के गांव समानाबाहु के पास हिमाचल ट्रक ढाबे के नजदीक सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मदनपुर दहा की एक महिला को गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए उन्हें नीलोखेड़ी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनके साथ मौजूद दो महिलाएं भी घायल हुई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मजदूरी का काम करती थीं राधा, हादसे की सूचना बेटे को मिली
मृतका की पहचान गांव मदनपुर दहा निवासी राधा के रूप में हुई है। मृतका के बेटे नोनु ने थाना बुटाना में दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। वे दो भाई और एक बहन हैं। नोनु के अनुसार कल देर शाम उसे सूचना मिली कि उसकी माता राधा का सड़क हादसा हो गया है। जानकारी मिलते ही वह नीलोखेड़ी सिविल अस्पताल पहुंचा। शिकायत के मुताबिक राधा, बबीता पत्नी रोशन और प्रिया पत्नी शंकर सफाई का काम करने के लिए गांव समानाबाहु के पास ढाबों पर गई थीं। तीनों महिलाएं जब सड़क पार कर रही थीं, उसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राधा को काफी चोटें लगीं, जबकि बबीता और प्रिया को मामूली चोटें आईं।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
नोनु ने पुलिस को बताया कि राधा को उपचार के लिए नीलोखेड़ी सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि हादसा अज्ञात ट्रक चालक द्वारा तेज रफ्तार और गफलत व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। नोनु ने चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, मां का पोस्टमार्टम करवाने और शव उसे सौंपने की मांग की। पुलिस ने शव करनाल मोर्चरी में रखवाया, पोस्टमार्टम की कार्रवाई
हादसे की सूचना के बाद पुलिस नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने मृतका के परिजनों से बातचीत की और ब्यान भी दर्ज किए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच पीएसआई अनिल को दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *